Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Doctor Verified

क्‍या डायब‍िटीज में ओआरएस (ORS) पीना सुरक्ष‍ित है? एक्‍सपर्ट से जानें

ओआरएस शरीर में पानी की कमी को दूर करके इलेक्‍ट्रोलाइट को सामान्‍य स्‍तर पर लाता है। जान‍िए डायब‍िटीज में इसे पीना क‍ितना सुरक्ष‍ित है।

Can People with Diabetes have ORS: डब्‍ल्‍यूएचओ की ओर से एक फॉर्मूला स्‍वीकृत क‍िया गया है ज‍िसे ओआरएस कहते हैं। इसका प्रयोग ओरल र‍िहाइड्रेशन सॉल्‍यूशन के रूप में क‍िया जाता है। ओआरएस का सेवन करने से शरीर में जरूरी इलेक्‍ट्रोलाइट्स की कमी दूर होती है। इस म‍िश्रण को सोड‍ियम क्‍लोराइड, पोटेश‍ियम क्‍लोराइड, ट्राइसोड‍ियम साइट्रेट, पानी और ग्‍लूकोज से बनाया जाता है। सोड‍ियम क्‍लोराइड को नमक के रूप में जाना जाता है, यह इलेक्‍ट्रोलाइट्स प्रदान करता है। पोटेश‍ियम क्‍लोराइड शरीर में विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं को समायोजित करने में मदद करता है। ट्राइसोड‍ियम साइट्रेट पोषक तत्‍वों को संतुल‍ित करने में मदद करता है। ग्‍लूकोज शरीर को ऊर्जा देता है और पानी की मदद से शरीर को सही संरचना म‍िलती है। ओआरएस में ग्‍लूकोज मौजूद होने के कारण अक्‍सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है क‍ि क्‍या इसे डायब‍िटीज के मरीजों को दे सकते हैं या नहीं। इस सवाल का जवाब हम आगे लेख में जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।   

ORS benefits in hindi

क्‍या डायब‍िटीज में ओआरएस पीना सुरक्षि‍त है?- Is It Safe To have ORS In Diabetes

शरीर में पानी की कमी होने पर और लो-एनर्जी होने पर ओआरएस का सेवन क‍िया जाता है। यह स्‍थ‍ित‍ि डायब‍िटीज के मरीजों के साथ भी हो सकती है। वहीं ब्‍लड शुगर लेवल लो हो जाने पर भी घबराहट, चक्‍कर, द‍िल की धड़कन बढ़ने जैसे लक्षण नजर आते हैं। इस स्‍थ‍िति‍ में भी आपको ओआरएस का सेवन करना चाह‍िए। इस आधार पर आप कह सकते हैं क‍ि जरूरत पड़ने पर डायब‍िटीज के मरीज ओआरएस का सेवन कर सकते हैं। हालांक‍ि डायब‍िटीज के इलाज में कुछ व‍िशेष दवाएं दी जाती हैं ज‍िसका र‍िएक्‍शन ओआरएस के साथ हो सकता है। इसल‍िए डायब‍िटीज में डॉक्‍टर की सलाह पर ही ओआरएस का सेवन करना चाह‍िए। सामान्‍य तौर पर डायब‍िटीज के मरीजों को ओआरएस पीने से पोषक तत्‍वों और पानी की सही मात्रा म‍िलती है। इससे उनकी तबीयत में सुधार होता है।    

इसे भी पढ़ें- शरीर में पानी की कमी को तुरंत दूर करता है ORS, जानें ओआरएस घोल बनाने का तरीका और फायदे

ओआरएस पीने से पहले बरतें ये सावधान‍ियां- Precautions Before Drinking ORS  

  • अगर ओआरएस में मौजूद क‍िसी पोषक तत्‍व से एलर्जी है, तो इस घोल का सेवन करने से बचना चाह‍िए।
  • अगर ओआरएस पीने से उल्‍टी आ रही है, तो इसका सेवन न करें।
  • ओआरएस का सेवन करते समय क‍िसी अन्‍य दवा का सेवन न करें।
  • गर्भवती मह‍िलाएं ओआरएस का सेवन कर सकती हैं। लेक‍िन च‍िक‍ित्‍सक से परामर्श करना उच‍ित है।  

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

इन 5 बीमारियों का संकेत हो सकता है बहुत ज्यादा बोलना, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 14, 2023 14:30 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content