क्या उंगलियां चटकाने से होता है गठिया!

अगर आपको भी उंगलियां चटकाने की आदत है और आपको इससे कोई परेशानी नहीं है, क्‍योंकि इससे आपको गठिया रोग नही हो सकता।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या उंगलियां चटकाने से होता है गठिया!

अक्‍सर आपने लोगों को अपने दोनों हाथों की उंगलियां चटकाते देखा होगा। शायद आपको भी आदत हो। कुछ लोग अपने दोनों हाथों की उंगलियां एक-दूसरे में फंसा कर चटकाते हैं। हालांकि, इस आदत को बुरा माना जाता है। कई लोग उंगलियों के चटकाने का संबंध गठिया से जोड़ते हैं। इनका मानना है कि ऐसा करने से आपको गठिया जैसा गंभीर रोग हो सकता है और नतीजतन आपको आगे चलकर इन जोड़ों में गंभीर दर्द की शिकायत हो सकती है।

लेकिन, क्‍या सच में ऐसा होता है। अगर आपको भी उंगलियां चटकाने की आदत है और आपको इससे कोई परेशानी नहीं है। तो घबराइए मत क्‍योंकि इससे आपको गठिया रोग नही हो सकता। कई बार उंगलियां चटकाने वाली आपकी इस आदत के कारण लोग आपको गुमराह कर देते हैं। वे आपको हिदायत देते हैं कि उंगली चटकाना आपके लिए घातक हो सकता है। इससे अर्थराइटिस होने की संभावना होती है। जबकि ऐसा नही है, हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक यह निष्‍कर्ष सामने आया है कि उंगली चटकाने से उंगलियों के कार्टिलोज क्षतिग्रस्‍त नहीं होते।

Cracking Causes Arthritis

 

क्‍या कहता है शोध

 
ऐसे कई सर्वे सामने आए हैं जिनमें लगभग 40% लोग उंगलियां चटकाते हैं और महिलाएं के मुकाबले में मर्दों को ये आदत अधिक होती है। उंगलियां चटकाने और गठिया होने के बीच संबंध के बारें में विभिन्‍न शोध्‍ा द्धारा यह स्‍पष्‍ट हो गया है कि उंगलियां चटकाने से गठिया नही हो सकता। आइए जानें उन सर्वो के बारे में-

इस बारे में बहुत कम शोध हुए है और जो भी हुए उनमें से सबसे दिलचस्प है कैलिफ़ोर्निया के डॉक्टर डोनाल्ड उंगर का। वे साठ वर्षों से एक हाथ की उंगलियां चटका रहे हैं। उनका निष्कर्ष यह था कि उन्‍होंने बोला कि मैं अपनी उंगलियां को देखकर कह सकता हूं कि इनमें गठिया का कोई नामो-निशान नहीं है। तो अगर आप उंगलियां चटकाते हैं, तो चटकाते रहिए लेकिन लॉस एंजिलस के नर्सिंग होम में हुई रिसर्च को याद रखिए। उस रिसर्च में कहा गया था, उंगलियां चटकाने का सबसे ख़तरनाक असर आपको ऐसा करते हुए देखने वाले पर होता है।

Knuckle-Cracking Causes Arthritis

 

उंगली कब-कब चटकाते हैं

यह जानने की भी जरूरत है कि लोग उंगलियां कब-कब चटकाते है।
1. परेशानी में
2. अकेले में
3. ऑफिस में
4. दर्द में
5. टहलते समय

फ़िर भी, आप यह जानना चाहेगे कि क्या उंगली चटकाने से कोई अन्य क्षति हो सकती है? तो उसका जबाव है कि कभी-कभार उंगलियां चटकाने से ख़ुद को चोट पहुंचाने की ख़बरें सुनाने को मिलती हैं, जिसमें अंगूठे या उंगली में चोट शामिल होती। जो कि आम बात नही है। और दूसरा यह की यह आपकी आदत बन जाती है जो कि अच्‍छी नही है इसलिए जल्‍दी से जल्‍दी इस आदत को छोड़ देना चाहिए।

 

 

Read More Article on Arthritis in hindi

Read Next

अर्थराइटिस पर नियंत्रण के लिए आहार में कीजिए बदलाव

Disclaimer