आयरन की कमी होने पर आपको कई तरह के रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है। इससे आपको थकान, कमजोरी और त्वचा का पीलापन हो सकता है। आयरन खून में मौजूद रेड ब्लड सेल्स को बनाने में सहायक होता है। रेड ब्लड सेल्ड में मौजूद हीमोग्लोबीन के स्तर को बढ़ाने में भी आयरन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खून में मौजूद रेड ब्लड सेल्स ऑक्सीजन को शरीर के अंगों तक पहुंचाने में सहायक होते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स और स्टडी के अनुसार पता चलता है कि आयरन की कमी आपकी स्किन पर कई तरह की समस्याओं को बढ़ा सकती है। आयरन की कमी मेलास्मा (त्वचा पर काले धब्बे होना) की समस्या का एक कारक हो सकती है।
आयरन की कमी और मेलास्मा के बीच संबंध - Connect Between Iron And Melasma In Hindi
मेलास्मा एक स्किन प्रॉब्लम है, इसमें त्वचा पर काले धब्बे बनने लगते हैं। यह स्पॉट मुख्य रूप से चेहरे पर उभरते हैं। कुछ लोगों के चेहरे पर यह स्पॉट माथे, गालों या ऊपरी होंठ पर दिखाई देते हैं। वैसे, तो फिलहाल अभी मेलास्मा के सटीक कारणों का पता नहीं लगया जा सका है। लेकिन, कई कराकों को मेलास्मा के लिए जिम्मेदार माना जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार के सूर्य की यूवी किरणें, हार्मोनल बदलाव और आंनुवांशिक कारक से यह समस्या हो सकतीै है। जबकि, हाल में हुई कुछ स्टीडीज से भी पता चला है कि आयरन की कमी मेलास्मा के बढ़ने के बीच संबंध होता है।
आयरन की कमी से मेलास्मा होने क्या होता है - Iron Deficiency Can Cause Melasma In Hindi
- त्वचा के रंग को प्रभावित करना: आयरन शरीर में मेलेनिन के उत्पादन में भूमिका निभाता है। मेलेनिन स्किन, बालों और आंखों के रंगों के लिए जिम्मेदार होते हैं। आयरन की कमी होने पर व्यक्ति के शरीर में मेलेनिन बनेने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जो मेलास्मा की समस्या को बढ़ा सकती है।
- स्किन सेल्स का ऑक्सीजन प्रदान न कर पाना: आयरन स्किन सेल्स को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए आवश्यक होता है। जब स्किन सेल्स को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती है, तो इससे स्किन पर दुष्प्रभाव पड़ते हैं। साथ ही, यूवी किरणें और हार्मोनल बदलाव स्किन की समस्याओं से मेलास्मा को ट्रिगर कर सकते हैं।
- सूजन आना: आयरन की कमी शरीर की इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती है। साथ ही, इससे शरीर में सूजन बढ़ने का खतरा अधिक होता है। शरीर में आने वाली सूजन मेलास्मा की समस्या को बढ़ा सकती है।
आयरन की कमी और मेलास्मा को कैसे कम करें - How To Reduce Iron Deficiency And Melasama In Hindi
यदि आपको आयरन की कमी और मेलास्मा की समस्या है, तो आप आगे बताए उपायों को अपना सकते हैं।
- आयरन युक्त चीजों को सेवन करें - आयरन की कमी होने पर आप डाइट में आयरन युक्त आहार जैसे दाल, पालक, साबुत अनाज व लीन मीट को शामिल कर सकते हैं। साथ ही, खट्टे फलों का सेवन करें। इससे आयरन के अवशोषण में मदद मिलती है।
- बाहर निकलते समय स्किन को कवर करें - बाहर निकलते समय स्किन को कवर करें। तेज धूप में यूवी किरणों से त्वचा को बचाएं। यूवी किरणें आपके स्किन में कई तरह की परेशानी का कारण बन सकती हैं।
- तनाव को कम करें - स्ट्रेस व तनाव हार्मोनल बदलाव का कारण बन सकता है। इससे आपकी स्किन पर दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आप तनाव को कम करने के लिए एक्सरसाइज करें। साथ ही, दोस्तों के साथ समय बिताएं।
इसे भी पढ़ें: आपको भी आता है ज्यादा पसीना तो डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स और मिनरल्स
आयरन की कमी को दूर करने और मेलास्मा की समस्या को कम करने के लिए आप डॉक्टर से मिलें। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। शरीर में खून की कमी होने से अन्य बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाती है।