Doctor Verified

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल पाचन को प्रभावित कर सकता है? डॉक्टर से जानें

अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हाई कोलेस्ट्रॉल पाचन को प्रभावित कर सकता है? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हाई कोलेस्ट्रॉल पाचन को प्रभावित कर सकता है? डॉक्टर से जानें

आज के समय में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर हाई होने पर लोगों को हार्ट स्ट्रोक, हार्ट से जुड़ी समस्याएं, हाई ब्लड प्रेशर, थकान रहना, लो एनर्जी होना, वजन बढ़ना, पेट पर चर्बी जमा होने, पाचन और गट से जुड़ी समस्या जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानें क्या हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर पाचन पर होता है?

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल का असर पाचन पर होता है? - Does high cholesterol affect digestion?

डॉ. सुधीर के अनुसार, हां, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर लोगों को पाचन या गट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, हाई कोलेस्ट्रॉल होने के कारण पाचन तंत्र में अधिक फैट जमा होने लगता है या सूजन आने की समस्या होती है, जिसके कारण पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके अलावा, शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण पित्त पथरी (gallstones) का खतरा भी बढ़ता है, जिसके कारण लोगों को पेट में दर्द, अपच, उल्टी, मतली और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या नींद की कमी कोलेस्ट्रॉल को प्रभावित करती है? डॉक्टर से जानें

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण पाचन पर असर - Effect on digestion due to high cholesterol In Hindi

मेटाबॉलिज्म के स्लो होने की समस्या

शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाती है, जिसके कारण पाचन प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। इस दौरान लोगों को पाचन में परेशानी और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Can High Cholesterol Affect Digestion In Hindi 1

गट से जुड़ी परेशानियां

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर गट यानी आंतों में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिसके कारण लोगों को कब्ज और गट में सूजन आने की समस्या हो सकती है। इससे पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का क्या मतलब है? डॉक्टर से समझें कैसे बनता है ये

पेट में दर्द की समस्या

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण लोगों को पित्त पथरी जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है, जिसके कारण लोगों को पेट में दर्द होना और अपच की समस्या होती है और पाचन पर बुरा असर होता है।

उल्टी और मतली की समस्या

कई बार लोगों को कुछ खाने पर उल्टी और मतली आने जैसा महसूस होता है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है, जिनमें से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या। जिसका बुरा असर पाचन पर होता है और लोगों को उल्टी और मतली की समस्या हो सकती है। बता दें, ऐसा फैटी लिवर की समस्या के कारण भी हो सकता है, जिसमें लिवर के ऊपर फैट जमा होने लगता है।

थकान होना

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण कई बार लोगों को शरीर में थकान और कमजोरी आने जैसा महसूस होता है, जिसके कारण पाचन भी कमजोर होता है और पाचन प्रक्रिया पर बुरा असर होता है। इस दौरान लोगों को कब्ज, अपच, उल्टी और दस्त जैसी परेशानियां होती है।

निष्कर्ष

शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण पाचन पर बुरा असर होता है, जिसके कारण पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और लोगों को कब्ज, अपच, उल्टी या मतली जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पाचन की समस्याओं से राहत के लिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें। इसके लिए डॉक्टर की सलाह अनुसार हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हुए नियमित रूप से 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें, योग करें, हेल्दी फैट्स, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें, स्मोकिंग और अल्कोहल के सेवन से दूरी बना लें।

ध्यान रहे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

पेट की नसों की कमजोरी के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर से जानें और नजरअंदाज न करें

Disclaimer