Can Having Regular Sex Make You Gain Weight: वजन बढ़ने को लेकर तमाम तरह की बातें कही जाती हैं। वजन बढ़ाने या घटाने को लेकर तमाम मिथक भी लोगों में प्रचलित हैं। ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। इसके पीछे यह तर्क भी दिया जाता है कि शादी के बाद रेगुलर शारीरिक संबंध बनाने से वजन बढ़ता है। लेकिन अगर ऐसा है तो शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाना बंद कर देने पर वजन कम भी होना चाहिए। ऐसे में इस बात पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है कि शादी के बाद रेगुलर शारीरिक संबंध बनाने से वजन बढ़ता है। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई रेगुलर शारीरिक संबंध बनाने से वजन बढ़ता है?
क्या शादी के बाद रेगुलर शारीरिक संबंध बनाने से वजन बढ़ता है?- Can Having Regular Sex Make You Gain Weight in Hindi
शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने पर वजन बढ़ने वाली बात को लेकर बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि "रेगुलर सेक्स का वजन बढ़ने से कोई संबंध नहीं है। इस बात का कोई भी वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। अगर खानपान की आदतें, शारीरिक एक्टिविटी और लाइफस्टाइल की वजह से वजन बढ़ता है न कि रोजाना शारीरिक संबंध बनाने की वजह से।" ऐसे में इस बात को भ्रामक ही कहा जा सकता है। अगर आप रेगुलर शारीरिक संबंध बनाते हैं, तो इससे आपका वजन कम भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई चूना खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
जब आप शारीरिक संबंध बनाते हैं तो सेटिस्फाइड होने के बाद शरीर से प्रोलेक्टिन नामक हॉर्मोन रिलीज होता है, इसे कंफर्ट हॉर्मोन भी कहते हैं। अगर शरीर में इस हॉर्मोन का प्रोडक्शन ज्यादा होता है, तो वजन बढ़ सकता है। लेकिन सिर्फ हॉर्मोन वजन बढ़ने का कारण नहीं हो सकता है। इसके पीछे कई चीजें जिम्मेदार होती हैं।
शादी के बाद महिलाओं का वजन क्यों बढ़ता है?- Why Do Women Gain Weight After Marriage in Hindi
महिलाओं में यह देखा गया है कि शादी के बाद उनका वजन तेजी से बढ़ता है। अभी तक लोगों का यही मानना था कि शादी के बाद रेगुलर शारीरिक संबंध बनाने की वजह से वजन बढ़ता है। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है और इस बात का कोई वैज्ञानिक तथ्य भी सामने नहीं आया है। वजन बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। शादी के बाद महिलाओं के डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव होता है। इसकी वजह से वजन बढ़ता है। इसके अलावा शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से भी वजन बढ़ता है। शादी के बाद पीसीओएस आदि की वजह से भी वजन और शारीरिक बनावट में बदलाव देखने को मिलता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version