Doctor Verified

क्या अश्वगंधा और गिलोय को एक साथ ले सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक अश्वगंधा और गिलोय में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में क्या इनको साथ ले सकते हैं और इनको साथ से क्या होता है? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अश्वगंधा और गिलोय को एक साथ ले सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें


Kya Giloy Or Ashwagandha Ko Saath Le Sakte Hai In Hindi: अश्वगंधा और गिलोय दोनों ही आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक है। औषधीय गुणों से भरपूर अश्वगंधा और गिलोय में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या अश्वगंधा और गिलोय जैसे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को एक साथ लिया जा सकता है। ऐसे में आइए सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी (Dr. Anant Tripathi of Archit Ayurvedic Clinic, Sector 12, Noida) से जानें क्या अश्वगंधा और गिलोय को साथ लिया जा सकता है?

क्या अश्वगंधा और गिलोय को साथ लिया जा सकता है? - Can Ashwagandha And Giloy Be Taken Together?

डॉ. अनंत के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर अश्वगंधा और गिलोय को साथ लिया जा सकता है। इनको साथ लेने से स्वास्थ्य को कई तरीकों से लाभ मिलते हैं। इनसे स्ट्रेस को कम करने, शरीर को एनर्जी देने, थकान दूर करने, इम्यूनिटी को बूस्ट और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या अश्वगंधा से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

अश्वगंधा और गिलोय को साथ लेने के फायदे - Benefits Of Taking Ashwagandha And Giloy Together In Hindi

इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक

गिलोय और अश्वगंधा में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इनका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है, जिससे स्वास्थ्य हेल्दी रहता है।

can giloy and ashwagandha be taken together in hindi 01 (3)

शरीर को दे एनर्जी

दोनों आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में कई गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने और मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। अश्वगंधा से मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायक है। वहीं, गिलोय से शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।

सूजन और दर्द कम करे

अश्वगंधा और गिलोय दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे गठिया जैसी बीमारियों से बचाव करने में भी मदद मिल सकती है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

अश्वगंधा में स्ट्रेस को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर में कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल कम करने में मदद मिलती है। ऐसे मं इनको साथ लेने से स्ट्रेस और चिंता को कम करने जैसी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने और ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गिलोय का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

पाचन के लिए फायदेमंद

अश्वगंधा भूख को बढ़ावा देने में सहायक है, साथ ही, इससे पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद मिलती है। वहीं, गिलोय से भी पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है। ऐसे में अश्वगंधा और गिलोय को साथ लेने से भूख को बढ़ावा देने, पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

हाई ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद

अश्वगंधा से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिलती है, साथ ही, गिलोय का सेवन करने से हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक है। ऐसे में दोनों को साथ लेने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रहे, लो ब्लड शुगर की समस्या में इनके सेवन से बचें और इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

कैसे करें गिलाय और अश्वगंधा का सेवन? - How To Consume Giloy And Ashwagandha?

गिलाय और अश्वगंधा को चूर्ण या टैबलेट के रूप में गुनगुने पानी या दूध के साथ लिया जा सकता है। इसका सेवन रात को सोने से पहले करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन उम्र, दवाइयों और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार, डॉक्टर की सलाह के साथ ही सही मात्रा में इसका सेवन करें। किसी भी तरह की एलर्जी या परेशानी होने पर इनके सेवन से बचें।

निष्कर्ष

औषधीय गुणों से भरपूर अश्वगंधा और गिलोय में कई गुण होते हैं। ऐसे में इनको खाने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करे, शरीर को एनर्जी देने, पाचन को दुरुस्त करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार ही करना चाहिए। ध्यान रहे, लो ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या में इनका सेवन सीमित मात्रा में करें और इसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • गिलोय से कौन सा रोग ठीक होता है?

    गिलोय का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्स करने, सूजन कम करने, दर्द को कम करने, स्किन के लिए फायदेमंद, पाचन के लिए फायदेमंद और हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 
  • गिलोय कब नहीं खाना चाहिए?

    ऑटोइम्यून बीमारियों, प्रेग्नेंसी के दौरान, लो ब्लड शुगर और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं में लोगों को गिलाय का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • अश्वगंधा खाने से क्या-क्या फायदा होता है?

    औषधीय गुणों से भरपूर अश्वगंधा में कई पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी देने, मेंटल हेल्थ में सुधार करने, स्ट्रेस को कम करने, इम्यूनिटी बूस्ट करे, मांसपेशियों को हेल्दी रखे, सूजन को कम करने और स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। 

 

 

 

Read Next

क्या पथरी में बालम खीरा खा सकते हैं? बता रहे हेल्थ एक्सपर्ट

Disclaimer