Doctor Verified

मधुमक्खी निगलने से संजय कपूर को हुआ कार्डियक अरेस्ट: रिपोर्ट, डॉक्टर से जानें क्या सच में ऐसा हो सकता है?

Can Bee Sting Cause Cardiac Arrest In Hindi: गलती से मधुमक्खी निगलने पर करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मृत्यु बीते गुरुवार हो गई। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या वाकई मधुमक्खी के काटने से किसी की मृत्यु हो सकती है-
  • SHARE
  • FOLLOW
मधुमक्खी निगलने से संजय कपूर को हुआ कार्डियक अरेस्ट: रिपोर्ट, डॉक्टर से जानें क्या सच में ऐसा हो सकता है?


Can Bee Sting Cause Cardiac Arrest In Hindi: गुरुवार के दिन मशहूर बिजनेस मैन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार वह इंग्लैंड में थे और वहां पोलो खेलने के दौरान उन्होंने गलती से मधुमक्खी निगल ली। इसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिस वजह से उनकी मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना ने तमाम लोगों को चौंका दिया कि क्या भला मधुमक्खी के निगलने से वाकई मृत्यु हो सकती है? हैरानी की बात ये पहले भी कुछ हादसे ऐसे देखे गए हैं, जिसमें गलती से मधुमक्खी के निगलने के बाद लोगों की मृत्यु हो गई। तो आइए जानते हैं कि क्या वाकई गलती से मधुमक्खी निगलने से व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है? इस बारे में हमने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सर्वोदय अस्पताल में एसोसिएट डायरेक्टर - कार्डियोलॉजी डॉ. ज्ञांति आर बी सिंह से बात की। (Madhumakhi Ke Katne Par Kya Hota Hai)

क्या मधुमक्खी निगलने पर मृत्यु हो सकती है?

can bee sting cause cardiac arrest 001

शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि पहले भी देश के कई हिस्सों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें देखा गया है कि मधुमक्खी के काटने से व्यक्ति का आकस्मिक मृत्यु हो गई। ऐसे में इस सवाल का जवाब जानना और जरूरी हो जाता है कि क्या वाकई मधुमक्खी के काटने से मृत्य हो सकती है और इनका आपस में क्या कनेक्शान है? इस पर डॉक्टर बताती हैं, "मधुमक्खी का काटना या निगलने का कार्डियक अरेस्ट से एक गहरा संबंध है। मधुमक्खी के काटने के कारण कई तरह की गंभीर समस्यांए हो सकती हैं, जैसे एनाफिलैक्टिक रिएक्शन, सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, गले में सूजन आ सकती है, चक्कर और बेहोशी हो सकती है और अंत में दिल की धड़कन रुक सकती हैं।" इस संबंध में डॉक्टर दूसरी संभावना व्यक्त करते हुए बताती हैं, "मधुमक्खी के काटने से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है, जिसका प्रभाव कोरोनी आर्टरीज पर पड़ा। ऐसे में हार्ट अटैक होने का जोखिम रहता है। यही नहीं, मधुमक्खी के काटने की वजह से बॉडी में इलेक्ट्रिक डिस्टर्बेंस हो सकती है, एरिदमिया हो सकता है और अंततः कार्डियक अरेस्ट हो सकता है।" इसकी तीसरी संभावना पर बात करते हुए डॉक्टर कहते हैं, "मधुमक्खी के काटने से दिल की धड़कन कम हो सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। अचानक ब्लड प्रेशर के कम होने पर दिल की धड़कन पूरी तरह रुक सकती है। इसके अलावा, यह संभावना यह भी व्यक्त की जा सकती है कि अगर मधुमक्खी हार्ट के मरीज को काट ले तो उसे हार्ट अटैक या अचानक हार्ट संबंधी परेशानी ट्रिगर हो सकती है, जिससे मृत्यु तक हो सकती है।" कुल मिलाकर, हम कह सकते हैं कि मधुमक्खी के काटने या गलती से निगलने से भी हार्ट अटैक आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: मधुमक्खी के काटने पर करें ये 5 घरेलू उपाय, दर्द और सूजन से तुरंत मिलेगी राहत

मधुमक्खी के निगलने पर हुई मृत्यु के कुछ अन्य मामले

हाल ही में मधुमक्खी के निगलने पर संजय कपूर का अचानक मृत्यु हुई। लेकिन, यह कोई अकेला ऐसा मामला नहीं है, जो पहली बार सामने आया है। रिपोर्टों के अनुसार, इससे पहले 2023 भोपाल के एक 22 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु तब हुई जब उसने गलती से पानी पीते समय एक मधुमक्खी निगल ली थी। उस मधुमक्खी ने युवक के जीभ और फूड पाइप पर डंक मार दिया था। जिसके बाद वह सर्वाइव नहीं कर सका। इसके अलावा, ब्राजील और कनाडा में भी कई ऐसे मामले मने आए थे, जिसमें देखा गया था मरीज ने गलती से मधुमक्खी निगल ली, जिसके बाद कार्डियक अरेस्ट से उनकी मृत्यु हो गई थी। यही नहीं, 2022 में, ओहियो का एक व्यक्ति तब कोमा में चला गया जब उसने गलती से एक मधुमक्कखी के छत्ते को तोड़ दिया और उसने करीब 30 मधुमक्खियां निगल लीं।

इसे भी पढ़ें: बच्‍चे को मधुमक्‍खी के काटने पर क्‍या करना चाहिए? जानें डॉक्टर से

मधुमक्खी के काटने पर बचाव कैसे करें

  1. अगर मधुमक्खी से एलर्जी है, तो आप अपने पास ईपीपेन रख सकते हैं। यह एक तरह का ऑटो इंजेक्टर होता है, जो एलर्जिक रिएक्शन को तुरंत कम करने का काम करता है और व्यक्ति की जान बचा सकता है।
  2. मधुमक्खी के काटने पर जल्द से जल्द डंक को निकालने की कोशिश करें। इसके लिए अधिक समय न लें।
  3. अगर मधुमक्खी के काटने के बाद सांस फूल रही है, चक्कर आ रहा है या एनाफेलिक्स रिएक्शन हो रहा है, तो इस स्थिति में जल्द से जल्द एक इंजेक्शन लगाया जाता है। इस संबंध में डॉक्टर से मिलना आवश्यक है।

Image Credit: Google And Freepik

FAQ

  • अगर आप गलती से मधुमक्खी निगल जाते हैं तो क्या होता है?

    मधुमक्खी निगलने से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। हालांकि, हर बार इसके दुष्परिणाम सामने आए, यह जरूरी नहीं है। लेकिन, कभी-कभी मधुमक्खी का निगलना जानलेवा भी साबित होता है।
  • मधुमक्खी के जहर के लक्षण क्या हैं?

    मधुमक्खी या अन्य किसी भी तरह के कीट द्वारा काटे या डंक मारे जाने पर कुछ लोगों में एनाफिलैक्सिस विकसित हो जाता है। यह आमतौर पर डंक लगने के 15 मिनट से एक घंटे बाद होता है। ऐसी स्थिति आने पर मरीज को स्किन दाने, खुजली, सांस लेने में दिक्कत, जीभ में सूजन और निगलने में परेशानी हो सकती है। यह स्थिति गंभीर भी हो सकती है, जैसे सीने में जकड़न आदि।
  • अगर आपके गले के अंदर मधुमक्खी डंक मारती है तो क्या करें?

    अगर मधुमक्खी मुंह, नाक या गले में डंक मारनती है, तो इसकी वजह से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, चक्कर आ सकते हैं और बेहोशी छा सकती है। ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द मेडिकल हेल्प लेनी जरूरी है।

 

 

 

Read Next

डिजिटल आई स्ट्रेन के क्या लक्षण हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version