मधुमक्खी के काटने पर करें ये 5 घरेलू उपाय, दर्द और सूजन से तुरंत मिलेगी राहत

Bee Sting Remedies: मधुमक्खी के काटने पर आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इनके प्रयोग से दर्द और सूजन में जल्द राहत मिलेगी।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: May 21, 2023 17:00 IST
मधुमक्खी के काटने पर करें ये 5 घरेलू उपाय, दर्द और सूजन से तुरंत मिलेगी राहत

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Bee Sting Remedies In Hindi: जिन लोगों को कभी मधुमक्खी ने काटा है, वो इसके दर्द से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। आपको बता दें कि मधुमक्खी के काटने पर व्यक्ति दर्द से तड़प उठता है। साथ ही, प्रभावित हिस्से पर सूजन भी आ जाती है। कई बार यह दर्द अहसनीय होता है, जिसकी वजह से बुखार भी हो जाता है। दरअसल, मधुमक्खी के डंक में जहर होता है, जिससे शरीर में संक्रमण हो सकता है। कई लोगों को मधुमक्खी के डंक से एलर्जी भी होती है। अगर ऐसे किसी व्यक्ति को मधुमक्खी काट ले, तो उसे त्वचा लाल पड़ना, खुजली, रैशेज, सांस लेने में दिक्क्त, जी मचलाना और चक्कर आना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन घबराने की बात नहीं है, क्‍योंकि इससे कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचता है। अगर आपको कभी मधुमक्खी काट ले, तो आप इसका इलाज घर पर ही कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप मधुमक्खी के काटने पर अपना सकते हैं -

मधुमक्खी के काटने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय - Home Remedies For Bee Sting In Hindi

बेकिंग सोडा 

मधुमक्खी के काटने पर आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्‍ट बना लें। इसे प्रभावित हिस्‍से पर लगा लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को  दिन में दो से तीन बार दोहराएं। इससे आपको दर्द के अलावा सूजन और खुजली से भी काफी आराम मिलेगा।

शहद

मधुमक्खी के काटने पर प्रभावित हिस्से पर शहद लगाने से दर्द और सूजन में जल्द राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण डंक के प्रभाव को कम करने के में मदद करते हैं। साथ ही, यह संक्रमण फैलने से भी रोकते हैं। इसके लिए आप दो से तीन दिन लगातार शहद लगाएं।

Bee-Sting-Home-Remdies

इसे भी पढ़ें: हाथों पर हो रही है खुजली और जलन, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

चूना

चूना मधुमक्खी के डंक के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके लिए आप चूने में पानी की कुछ बूंदें डालकर पेस्ट बना लें। अब इसे प्रभावित जगह पर 10 मिनट तक लगाएं रखें। फिर पानी दे वॉश कर लें। इसके प्रयोग से दर्द और सूजन से जल्द राहत मिल सकती है।

एप्‍पल साइडर विनेगर 

एप्‍पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका भी मधुमक्खी के डंक के असर को कम करने में प्रभावी होता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। मधुमक्खी के काटने पर कॉटन को सेब के सिरके में डुबोकर प्रभावित हिस्से पर 5-10 मिनट के लिए रखें। आप इस प्रकिया को दिन में 2 से 3 बार दोहरा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मच्छर काटने के निशान से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके सूदिंग इफेक्ट से जलन और रेडनेस से राहत मिलती है। मधुमक्खी के काटने पर ताजे एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्‍से पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। इस प्रकिया को दिन में 2 से 3 बार दोहराएं।

Disclaimer