Doctor Verified

क्या गठिया रोग को जड़ से खत्म किया जा सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स

गठिया रोग में जोड़ों में दर्द और सूजन होने लगती है। आगे डॉक्टर से जानते हैं कि क्या इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है।    
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गठिया रोग को जड़ से खत्म किया जा सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स


समय के साथ हड्डियों का कमजोर होना एक आम समस्या है। लेकिन, हड्डियों से जुड़ी कुछ समस्याएं ऐसी है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को कभी भी हो सकती हैं। इसमें आप गठिया यानी अर्थराइटिस को भी शामिल कर सकते हैं। गठिया होने पर जोड़ों में तेज दर्द होता है। हर वर्ष लाखों लोग इस रोग से ग्रसित होते हैं। दरअसल, इस रोग में हाथ पैर को हिलाने में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। जबकि, कुछ लोगों को खुद के रोजाना के काम करने में भी परेशानी होने लगती हैं। कई लोगों के मन में प्रश्न आता है कि क्या गठिया का परमानेंट इलाज किया जा सकता है? नारायणा अस्पताल जयपुर के सीनियर कंसल्टेंट - आर्थोस्कोपी एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉक्टर विजय कुमार शर्मा से जानते हैं कि गठिया का रोग किस तरह से लोगों को प्रभावित करता है और क्या इसका जड़ से इलाज किया जा सकता है। 

गठिया का रोग क्यों होता है? Causes Of Arthritis In Hindi 

गठिया होने पर जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। इस रोग में जोड़ों की कार्यक्षमता कम हो जाती है। यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसमें ऑस्टियोअर्थराइटिस और रुमेटाइड अर्थराइटिस बेहद ही आम है। ऑस्टियोअर्थराइटिस कार्टिलेज्स के टूटने के कारण होती है, कार्टिलेज्स हड्डियों के बीच सुरक्षात्मक ऊतक है, इनके टूटने से  दर्द और कठोरता बढ़ जाती है। गठिया का यह रूप अक्सर उम्र बढ़ने, जोड़ों की चोटों और अत्यधिक उपयोग से जुड़ा होता है। हालांकि ऑस्टियोअर्थराइटिस का कोई इलाज नहीं है, विभिन्न उपचारों में इसके लक्षणों को कम करने और इसकी बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करना है।

दूसरी ओर, रुमेटीइड अर्थराइटिस, एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपने स्वयं के कनेक्टिव टिश्यू पर हमला करती है। इससे गंभीर दर्द, सूजन और जोड़ों में विकृति हो सकती है। हालांकि, रुमेटीइड अर्थराइटिस का कोई सटिक इलाज नहीं है, लेकिन डॉक्टर रोगियों की समस्याओं को कम करने का प्रयास करते हैं। ताकि रोगियों की लाइफ को सरल बनाया जा सके। 

can arthritis cured permanently in hindi

गठिया का इलाज कैसे किया जाता है? - Treatment Of Arthritis In Hindi 

गठिया कई प्रकार का होता है। इसके कारणों की पहचान कर डॉक्टर उसे कम करते हैं। जिससे रोगी की लाइफ की क्वालिटी को बेहतर किया जा सकें। आगे इसके इलाज के कुछ तरीके बताए गए हैं। 

  • दवाएं: विभिन्न प्रकार के गठिया में दर्द और सूजन को कम करने के लिए आमतौर पर नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं (एनएसएआईडी), एनाल्जेसिक और रोग-संशोधित एंटीह्यूमेटिक दवाएं (डीएमएआरडी) दी जा सकती हैं।
  • फिजिकल थेरेपी: फिजिकल थेरेपी जोड़ों के कार्य को बेहतर बनाने, दर्द को कम करने और गतिशीलता को बढ़ाने में मदद कर सकती है।
  • लाइफस्टाइल में बदलाव: वजन को नियंत्रित बनाए रखना, नियमित व्यायाम करना और संतुलित आहार अपनाने से जोड़ों पर गठिया के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
  • सर्जरी: गंभीर मामलों में, दर्द को कम करने और गतिशीलता को दोबारा ठीक करने के लिए जॉइंट रिस्पलेसमेंट जैसे सर्जिकल तरीके से इलाज किया जा सकता है। 

क्या गठिया का इलाज उपलब्ध हैं? - Can Arthritis be Cured Permanently In Hindi 

यह सवाल जटिल बना हुआ है कि क्या गठिया को स्थायी रूप से ठीक किया जा सकता है। हालांकि, शुरुआती लक्षणों में इसका इलाज किया जाए तो इसकी गंभीरता को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें : क्या दिल के रोगियों के लिए सीढ़ियां चढ़ना वाकई फायदेमंद होता है? जानें डॉक्टर की राय

गठिया रोग होने पर व्यक्ति को जोड़ों में तेज दर्द हो सकता है। इसके लक्षण आपकी लाइफस्टाइल को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

Read Next

शराब पीने से वजन बढ़ता है या घटता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer