
Can Animal Hair Cause Asthma in Hindi: अस्थमा फेफड़ों की एक बीमारी है, जो वायुमार्ग में सूजन के कारण होती है। इसकी वजह से वायुमार्ग संकीर्ण हो सकता है। इससे व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हो सकता है। घरघराहट, सांस फूलना, बलगम निकलना, सीने में जकड़न और खांसी अस्थमा के आम लक्षण माने जाते हैं। धूम्रपान, वायु प्रदूषण, धूल के कण आदि अस्थमा के कारण हो सकते हैं। इसके अलावा, जानवरों के बालों को भी अस्थमा का मुख्य कारण माना जाता है। अक्सर कहा जाता है कि जानवरों के बालों के संपर्क में आने से अस्थमा रोग विकसित होने का जोखिम बढ़ता है। लेकिन, क्या वाकई जानवरों के बालों से अस्थमा होता है? आइए, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स, नई दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट, श्वसन और क्रिटिकल केयर के डॉ. विनी कांट्रो से जानते हैं इसके बारे में-
क्या वाकई जानवरों के बालों से अस्थमा हो सकता है?- Can Animal Hair Cause Asthma in Hindi
जी हां, जानवरों के बालों से अस्थमा होने का जोखिम बढ़ सकता है। दरअसल, जानवरों के बालों में प्रोटीन होता है, जो श्वास नलियों को संवेदनशील बना सकता है। जानवरों के बाल श्वास नलियों को अतिसंवेदनशीलता पैदा कर सकते हैं। इससे अस्थमा के लक्षण विकसित हो सकते हैं। इसलिए अस्थमा से बचाव के लिए आपको जानवरों के बालों के संपर्क में आने से बचना चाहिए। एलर्जिक अस्थमा वाले रोगियों को जानवरों के आस-पास रहने से दिक्कत बढ़ सकती है। इस स्थिति में अस्थमा के लक्षण बदतर हो सकते हैं। जानवरों के बाल, अस्थमा के लक्षणों को ट्रिगर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- अस्थमा का पता लगाने के लिए कौन-से टेस्ट किए जाते हैं? जानें
-1732533232186.jpg)
अस्थमा से बचाव कैसे करें?
- अस्थमा से बचने के लिए आपको फेफड़ों को मजबूत बनाना जरूरी होता है। इसके लिए आप हल्के व्यायाम कर सकते हैं।
- अस्थमा के रोगियों को अपना वजन कंट्रोल में रखना जरूरी होता है। मोटापे की वजह से अस्थमा के लक्षण ट्रिगर हो सकते हैं।
- अस्थमा से बचाव के लिए हाइजीन का ध्यान जरूर रखें। खासकर, अगर आपके घर में पालतू जानवर है, तो स्वच्छता जरूर ध्यान में रखें।
- वायु प्रदूषण के संपर्क में रहने से बचें।
- धूम्रपान का सेवन बिलकुल न करें।
- कोल्ड ड्रिंक्स और ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करने से परहेज करें।
इसे भी पढ़ें- अस्थमा वाले बच्चों के लिए पंप इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें
सिर्फ धूम्रपान और वायु प्रदूषण ही नहीं, जानवरों के बाल भी अस्थमा के जोखिम को बढ़ाते हैं। इसलिए अगर आपके घर में पालतू जानवर है, तो अच्छी स्वच्छता और हाइजीन का ज्यादा ध्यान रखें। इससे अस्थमा से बचा जा सकता है। वहीं, अगर पहले से अस्थमा है तो इसके लक्षणों से राहत मिल सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version