Doctor Verified

क्या पीरियड्स के ठीक पहले महिला कंसीव कर सकती है? जानें डॉक्टर से

Can A Women Get Pregnant Right Before Period In Hindi: पीरियड्स के ठीक पहले कंसीव किया जा सकता है, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स के ठीक पहले महिला कंसीव कर सकती है? जानें डॉक्टर से


Can A Women Get Pregnant Right Before Period Know From Doctor In Hindi: आमतौर पर माना जाता है कि कंसीव करने के लिए ओवुलेशन पीरियड सबसे सही समय होता है। इस दौरान महिला सबसे ज्यादा फर्टाइल होती है। लेकिन, ओवुलेशन पीरियड बहुत कम टाइम के लिए होता है। इसलिए, कंसीव करने की चाह रखने वाली महिलाएं इस ओर विशेष ध्यान देती हैं। मगर क्या इसका मतलब यह समझा जाना चाहिए कि महिलाएं अन्य समय प्रेग्नेंसी कंसीव नहीं कर सकती हैं? खासकर पीरियड्स के ठीक पहले कंसीव करना संभव होता है या नहीं? इस संबंध में हमने एक्सपर्ट से बात की है। विस्तार से जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

क्या पीरियड्स के ठीक पहले महिला कंसीव कर सकती है?- Can A Women Get Pregnant Right Before Period In Hindi

Can A Women Get Pregnant Right Before Period In Hindi

कंसीव करने को हमेशा महिला की फर्टिलिटी से जोड़कर देखा जाता है। असल में, महिला अगर स्वस्थ और 20 से 30 साल की उम्र के बीच की है, तो इस समय वह सबसे ज्यादा फर्टाइल मानी जाती है। इस उम्र में कंसीव करना आसान होता है और प्रेग्नेंसी का सफर भी आसानी से कट जाता है। वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता महिलाओं को सलाह देती हैं “कंसीव करने के लिए ओवुलेशन पीरियड का ध्यान रखें। आपको बता दें कि ओवुलेशन पीरियड मासिक धर्म का एक फेस होता है। इस फेस में ओवरी से एक एग रिलीज होता है। यह आमतौर पर मासिक धर्म शुरू होने से लगभग दो सप्ताह पहले होता है।" ऐसे में यह सवाल उठता है, तो क्या पीरियड्स के ठीक पहले महिला कंसीव कर सकती है? डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "हां, यह सभव है। लेकिन, इसकी संभावना दर बहुत कम होती है। सामान्य तौर पर, पीरियड्स के ठीक पहले के दिनों में कंसीव करने के चांसेस सबसे कम होते हैं। जैसे-जैसे आपके पीरियड्स शुरू होकर खत्म हो जाते हैं, वहीं से कंसीव करने की संभावना बढ़ने लगती है।"

इसे भी पढ़ें: क्या सिर्फ 1 दिन पीरियड होना प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है? जानें डॉक्टर से

कंसीव करने की संभावना सबसे ज्यादा कब होती है?-  When Are You Most Likely To Conceive In Hindi

When Are You Most Likely To Conceive In Hindi

एक्सपर्ट्स की मानें, तो कंसीव करने की सबसे ज्यादा संभवना फर्टाइल विंडो में ही होती है। आपको बता दें कि ओवरी से रिलीज होने के बाद एक एग महिला के शरीर में महज 24 घंटे के लिए सर्वाइव कर सकता है। वहीं, स्पर्म 5 दिनों तक शरीर के अंदर जीवित रह सकता है। अगर कोई कपल प्रेग्नेंसी प्लान कर रहा है, तो उन्हें ओवुलेशन पीरियड्स के पहले सेक्स करना चाहिए। इससे स्पर्म को फेलोपियन ट्यूब से होते हुए एग तक पहुंचने का समय मिल जाता है। अगर किसी स्पसर्म ने एग को निषेचित नहीं किया है, तो वह डिजॉल्व हो जाता है। इसका मतलब है कि जब तक आपका ओवुलेशन पीरियड शुरू नहीं होगा, प्रेग्नेंसी कंसीव करना मुश्किल होगा।

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स रेगुलर न होने पर महिला प्रेग्नेंट हो सकती है? जानें डॉक्टर की राय

जल्दी कंसीव करने के टिप्स- Tips For Getting Pregnant Faster In Hindi

अगर आप जल्दी कंसीव करना चाहते हैं, तो कुछ बातों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं, जैसे-

  • कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपना फुल बॉडी चेकअप करवाएं और कुछ विटामिन तथा फॉलिक एसिड लेना शुरू करें। ऐसा करने से बच्चे को बर्थ डिफेक्ट से बचाया जा सकेगा।
  • अपने ओवुलेशन पीरियड पर नजर रखें। इस दौरान पार्टनर के साथ हेल्दी फिजिकल रिलेशनशिप बनाएं। कंसीव करने की संभावना दर बढ़ जाएगी।
  • खुद को स्ट्रेस से दूर रखें। ध्यान रखें कि तनाव का बॉडी के हार्मोन पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप स्ट्रेस में रहेंगे, तो कंसीव करने में चैलेंजेस आ सकते हैं। 
  • कंसीव करने के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। इसका मतलब है कि हेल्दी डाइट फॉलो करें, रेगुलर एक्सरसाइज करें और बुरी आदतें, जैसे स्मोकिंग या शराब पीने जैसी आदतों से दूर रहें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

मेनोपॉज के दौरान ब्रेस्ट में दर्द हो तो राहत के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version