Doctor Verified

मेनोपॉज के दौरान ब्रेस्ट में दर्द हो तो राहत के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, मिलेगा आराम

Tips To Get Rid Of Breast Pain During Menopause In Hindi: मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण ब्रेस्ट पेन होता है। ऐसे में गर्म सिंकाई करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के दौरान ब्रेस्ट में दर्द हो तो राहत के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, मिलेगा आराम

How To Get Rid Of Breast Pain During Menopause In Hindi: आमतौर पर ब्रेस्ट पेन पीरियड्स से पहले होते हैं, जो कि समय के साथ-साथ अपने आप ठीक भी हो जाते हैं। इसके लिए, विशेष कुछ उपाय आजमाने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन, मेनोपॉज के दौरान हो रहे ब्रेस्ट पेन गंभीर और असहनीय हो सकते हैं। दरअसल, मेनोपॉज वह चरण है, जब महिलाओं को पीरियड्स पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। इसका मतलब है कि मेनोपॉज होने के बाद महिलाओं को पीरियड्स नहीं होते हैं। इसके बाद महिला की फर्टिलिटी खत्म हो जाती है और कंसीव करने की अपनी क्षमता खो देती है। लेकिन, इससे मेनेपॉज के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं से गुजरना पड़ता है, जैसे हॉट फ्लैशेज, हार्मोनल बदलाव, स्तनों में दर्द आदि। कभी-कभी स्तन में दर्द इतना तीव्र हो सकता है, जिसे सहना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ ऐसे तरीके अपनाएं, जिसकी मदद से ब्रेस्ट पेन को कुछ कम किया जा सके। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

मेनोपॉज के दौरान ब्रेस्ट में दर्द से राहत के तरीके- Tips To Get Rid Of Breast Pain During Menopause In Hindi

Tips To Get Rid Of Breast Pain During Menopause In Hindi

करें गर्म सिंकाई

मेनोपॉज के दौरान तीव्र ब्रेस्ट पेन होने पर आप हॉट कंप्रेस यानी गर्म सिंकाई कर सकती हैं। दरअसल, गर्म सिंकाई हर तरह के दर्द से आराम दिलाने में मदद करती है। आप चाहें, तो कॉल्ड कंप्रेस यानी ठंडी सिंकाई भी कर सकती हैं। अगर, ठंडी सिंकाई आपके लिए सहनीय नहीं होती है या असहज महसूस करती हैं, तो गर्म सिंकाई आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। गर्म सिंकाई करने के लिए एक सूती का कपड़ा लें। उसे गुनगुने पानी में भिगो लें। अब हल्के हाथां से उस ब्रेस्ट पर रखें, जिसमें दर्द है। अगर आपके पास हीटिंग पैड है, तो ब्रेस्ट की सिंकाई करने के लिए उसकी मदद भी ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Breast Pain After Menopause: मेनोपॉज के बाद स्तनों में दर्द होने पर डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? जानें

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज करना कई तरह की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। मेनोपॉज के बाद एक्सरसाइज करना और भी जरूरी हो जाता है। ब्रेस्ट पेन से राहत पाने के लिए आप एक्सरसाइज करें। स्विमिंग और एरोबिक्स ब्रेस्ट पेन के लिए कारगर एक्सरसाइज हैं। हां, अगर ब्रेस्ट में हैवी पेन है, तो हैवी लिफ्टिंग करने से बचें। इससे दर्द बढ़ सकता है। आपको बता दें कि एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस कम होता है और फील गुड हार्मोन रिलीज होता है। इस तरह, दर्द में कमी का अहसास होने लगता है। आप चाहें, तो योगा और वॉकिंग कजैसे विकल्प को भी चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को स्तनों में दर्द होता है? डॉक्टर से जानें दोनों में संबंध

गुनगुने पानी से नहाएं

ब्रेस्ट में दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप गुनगुने पानी से नहा सकती हैं। हॉट शॉवर लेने से न सिर्फ बॉडी रिलैक्स होती है, बल्कि स्ट्रेस का स्तर कम होता है और ब्रेस्ट पेन में भी आराम आता है। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं। इससे स्किन पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट में दर्द होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

सपोर्टिव ब्रा पहनें

मेनोपॉज के दौरान हार्मोन काफी ज्यादा मात्रा में फ्लक्चुएट होते हैं। इसे रोका नहीं जा सकता है। लेकिन, सपोर्टिव ब्रा पहनने से दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ध्यान रखें, सपोर्टिव और सही साइज की ब्रा पहनने से मांसपेशियों को नुकसान नहीं होता है और ब्रेस्ट में हो रहे दर्द से भी राहत मिलती है। बहुत ज्यादा या छोटी ब्रा पहनने से ब्रेस्ट पेन बढ़ सकता है।

एसेंशियल ऑय से मसाज करें

आप किसी भी तरह के एसेंशियल ऑयल को कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करें। इसे हल्का गुनगुना भी कर सकती हैं। इस तेल की मदद से ब्रेस्ट की हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने से नर्वस सिस्टम पर गहरा असर पड़ता है। इससे दर्द कम होता है, मसल्स रिलैक्स होती है और मूड भी बेहतर हो जाता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

एक ही ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

Disclaimer