दिल से जुड़ी बीमारियों का काल है पत्तागोभी!

अगर हम समय रहते अपने दिल की कीमत समझ लें और इसके लिए वफादार हो जाए तो परिणाम काफी अच्छे मिल सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
दिल से जुड़ी बीमारियों का काल है पत्तागोभी!


दिल यानि कि हृदय मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और नाजुक अंग होता है। आजकल जिस तरह से लोगों का लाइफस्टाइल हो गया है उसमें दिल की बीमारियां होना आम बात हो गई है। दिल की बीमारी होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन उपाय बहुत कम हैं। असल में लोगों को दिल की कीमत का अंदाजा तब होता है जब हम दिल से जुड़ी किसी ना किसी बीमारी से जूझते हैं। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। अगर हम समय रहते अपने दिल की कीमत समझ लें और इसके लिए वफादार हो जाए तो परिणाम काफी अच्छे मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें, हार्ट अटैक का कारण बन सकती है पुरानी कब्‍ज!

इसे भी पढ़ें, क्या होता है जब आप शर्ट की जेब में रखते हैं मोबाइल फोन?

दिल पूरे शरीर में रक्त का संचार करता है। सामान्यतया प्रत्येक इंसान का दिल एक मिनट में 72 बार धड़कता है। आजकल अस्वस्थ खानपान और व्यायाम की कमी के कारण दिल के रोगियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। दिल के कमजोर होने पर ऊतक भी क्षतिग्रस्त होने लगते हैं। दिल को स्वस्थ रखने में खानपन के साथ-साथ नियमित व्यायाम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। अगर दिल के टिश्यू क्षतिग्रस्त हो जाएं तो वॉकिंग के जरिये इनको दोबारा शेप में लाया जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि पत्तागोभी किस तरह से दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए वरदान है। दरअसल पत्तागोभी सिर्फ एक सब्जी के तौर पर फायदेमंद नहीं है बल्कि यह दिल की बीमारी के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पत्तागोभी और अदरक के रस के मिश्रण का सेवन करने से काफी हद तक दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।

पत्तागोभी और अदरक के रस के मिश्रण का सेवन अगर नियमित रूप से किया जाए तो हृदय रोग से बचा जा सकता है। इसके साथ अगर आप जंक फूड से दूर रहते हैं और रोज कसरत करते हैं तो आपको हृदय रोग होने के चांस काफी कम हो जाएंगे। पत्तागोभी में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जिससे धमनियों में मौजूद कोलेस्ट्रॉल और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करता है और हृदय में रक्त का प्रवाह बना रहता है। अदरक में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो हमारे हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। इसलिए एक आम व्यक्ति या खासकर हृदय से जुड़ी बीमारियों से घिरे व्यक्ति को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Heart Diseases In Hindi

Read Next

रसोई की ये 2 मामूली चीजें कोलेस्ट्रॉल को रखती हैं नॉर्मल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version