बढ़ती उम्र में हर स्त्री झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहती है। बोटॉक्स सौंदर्य उपचार की ऐसी पद्धति है, जो त्वचा की झुर्रियों को दूर करके उसे जवां बनाए रखती है। कैसे होता है यह ट्रीटमेंट और इसे कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं सखी के साथ। हर उम्र में खूूबसूरत और जवां दिखने की चाहत स्त्रियों को हमेशा से ही नए सौंदर्य उपचार अपनाने को प्रेरित करती है। बोटॉक्स भी एक ऐसा ही ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जो चेहरे की झुर्रियां हटा कर त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मददगार होता है। पहले केवल अभिनेत्रियां और मॉडल्स ही इसका इस्तेमाल करती थीं लेकिन अब यह तरीका आम स्त्रियों के बीच भी काफी तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : गर्भवती 3 महीने बाद ना करें ये गलतियां, शिशु पर पड़ेगा असर
क्या है बोटॉक्स
इस ब्यूटी ट्रीटमेंट के माध्यम से बोटॉक्स नामक दवा को इंजेक्शन के ज़रिये त्वचा के प्रभावित हिस्से की मांसपेशियों तक पहुंचाया जाता है। इसमें किसी भी तरह के एनेस्थीसिया का प्रयोग नहीं किया जाता। इसके लिए इस्तेमाल की जाने वाली सुइयां बहुत बारीक होती हैं, जिससे ट्रीटमेंट के दौरान दर्द का एहसास कम होता है। उपचार करवाने के बाद दो-तीन दिनों में ही इसका असर नज़र आने लगता है लेकिन कुछ लोगों की त्वचा पर इसका प्रभाव ह$फ्ते भर बाद दिखाई देता है। इसके प्रयोग से रिंकल्स पूरी तरह गायब हो जाते हैं लेकिन इसका असर केवल पांच-छह महीने तक ही रहता है।
ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स
बोटॉक्स के इस्तेमाल के बाद कुछ लोगों की त्वचा सुन्न पड़ जाती है। साथ ही सिरदर्द, नॉजि़या, बुखार, इंजेक्शन वाली जगह पर अस्थायी ज़ख्म और पलकों में भारीपन जैसे लक्षण भी नज़र आ सकते हैं, जो कुछ समय बाद अपने आप दूर हो जाते हैं। फिर भी इंजेक्शन लेने के बाद अगर आपको ज्य़ादा तकलीफ हो तो डॉक्टर को ज़रूर बताएं।
इन बातों का रखें ख्याल
- गर्भस्थ या नवजात शिशु की सुरक्षा की दृष्टि से प्रेग्नेंसी या लैक्टेशन पीरियड के दौरान यह ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहिए।
- अगर आपको किसी चीज़ से एलर्जी है तो डॉक्टर को उसकी जानकारी अवश्य दें।
- नर्व से जुड़ी किसी भी समस्या से ग्रस्त लोग इसका इस्तेमाल न करें।
- अगर चेहरे पर कोई सर्जरी हुई हो तो भी यह ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहिए।
- बोटॉक्स के बाद फेशियल न कराएं।
इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में पीएंगे ये चीज, तो आपके साथ बच्चे का इम्यून सिस्टम भी होगा मजबूत
यह उपचार कराने के बाद 24 घंटे तक स्पोट्र्स जैसी फिजिकल ऐक्टिविटीज़ से बचें। डॉक्टर से इस बात की जानकारी अवश्य लें कि ट्रीटमेंट के बाद आपको किस तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। यह सौंदर्य उपचार हमेशा किसी अच्छे हॉस्पिटल के प्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा ही कराएं। इसकी सफलता के लिए डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना बहुत ज़रूरी है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Article on Pregnancy in Hindi