प्रेग्नेंसी में पीएंगे ये चीज, तो आपके साथ बच्चे का इम्यून सिस्टम भी होगा मजबूत

गर्भवती स्त्रियों को संतुलित पौष्टिक आहार की ज़रूरत होती है। इस दौरान आहार में प्रोटीन, विटमिंस और मिनरल्स को शामिल करना बेहद ज़रूरी है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में पीएंगे ये चीज, तो आपके साथ बच्चे का इम्यून सिस्टम भी होगा मजबूत


गर्भवती स्त्रियों को संतुलित पौष्टिक आहार की ज़रूरत होती है। इस दौरान आहार में प्रोटीन, विटमिंस और मिनरल्स को शामिल करना बेहद ज़रूरी है। गर्भावस्था के दौरान लिए जाने वाले कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशंस, जिनके सेवन से आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगी। गर्भावस्था में खाने का मन नहीं करता या फिर कुछ खास चीजों को लेकर क्रेविंग बढ़ जाती है लेकिन इस दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार न सिर्फ गर्भवती स्त्री, बल्कि उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण के स्वस्थ विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। जानें ऐसे ही हेल्दी फूड कॉम्बिनेशंस के बारे में। 

इसे भी पढ़ें : गर्भवती 3 महीने बाद ना करें ये गलतियां, शिशु पर पड़ेगा असर

पालक और टमाटर का मिश्रण शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाता है और यह गर्भवती स्त्री के टिश्यू और गर्भनाल दोनों के विकास के लिए ज़रूरी माना जाता है। आयरन की कम मात्रा थकान और एनीमिया का कारण बन सकती है। औसतन हमारा शरीर हीमेटाइट (मछली और चिकेन में पाया जाने वाला तत्व) के मुकाबले 33 प्रतिशत कम नॉन-हीमेटाइट आयरन (पत्तेदार सब्जि़यों और राजमा में पाया जाने वाला तत्व) अवशोषित करता है। गर्भवती स्त्री विटमिन सी (टमाटर) के साथ नॉन-हीमेटाइट आयरन का छह गुना अधिक सेवन करे तो पर्याप्त मात्रा में आयरन का पोषक तत्व मिल जाएगा। 

इसे आजमाएं : पालक को टमाटर के साथ पकाएं या फिर राजमा बनाते समय टमाटर का इस्तेमाल अधिक मात्रा में करें। 

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में सुरक्षित हैं ये 7 एक्सरसाइज, मां और बच्चे दोनों को मिलेगा लाभ

पौष्टिकता की बात की जाए तो ग्रीन टी में जादुई गुण हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। इसे नींबू के साथ पीने से हमारा शरीर 13 गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स अवशोषित करता है। विटमिन सी से भरपूर नींबू कैटेकिंस अवशोषित करने में कारगर होता है, जिसे ग्रीन टी में पाए जाने वाले रोग प्रतिरोधक एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर जाना जाता है। 

इसे आजमाएं : ताज़गी भरी सेहत पाने के लिए दो कप ग्रीन टी में एक नींबू निचोड़कर पिएं। सुबह और शाम, जब भी चाय पीने का मन करे, ग्रीन टी में थोड़ा सा फ्रेश मिंट मिलाकर पीने से राहत मिलेगी।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article on Pregnancy in Hindi

Read Next

गर्भवती 3 महीने बाद ना करें ये गलतियां, शिशु पर पड़ेगा असर

Disclaimer