
बॉलीवुड के मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) को शुक्रवार की दोपहर को हार्ट अटैक आया है। हार्ट अटैक (Remo D'Souza Heart Attack) आने के बाद उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ उनकी पत्नी लिज डिजूसा अस्पताल में ही हैं। जानकारी अनुसार, एंजिग्राफी के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 46 वर्षीय रेमो डिसूजा एक अच्छे डांसर और कोरियोग्राफर के साथ-साथ काफी अच्छे फिल्ममेकर भी हैं। उन्होंने अबतक फ्लाइंग जट, फालतू, रेस 3, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसे फिल्मों का निर्देशन किया है।
हार्ट अटैक आने से पहले हमें कुछ सामान्य लक्षण नजर आते हैं, ऐसे में इन लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज कराने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने से पहले दिखने वाले लक्षणों के बारे में-
हार्ट अटैक आने से पहले दिखते हैं ये लक्षण (These symptoms are seen before the heart attack)
- चलने और काम करने पर छाती में भारीपन महसून होना।
- बाएं हाथ में दर्द होना। यह दर्द जॉ लाइन तक आ सकता है। यह दर्द चलते और काम करते वक्त काफी ज्यादा महसूस होता है।
- महिलाओं के स्तन और सीने में दर्द होना।
- सांस फूलना, खांसने में परेशानी, सांस में भारीपन महसूस होना।
- खाने के बाद गले में जलन महसूस होना।
- चक्कर आना
- घबराहट होना।
- अधिक थकान महसूस होना।
इसे भी पढ़ें -आंध्र प्रदेश में अजीबोगरीब बीमारी ने मचाया तहलका, जानें इस रहस्यमयी बीमारी का कारण और लक्षण
हार्ट अटैक के कारण (Causes of Heart Attack)
उम्र का असर - 45 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय महिलाओं को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है।
आहार - खराब जीवनशैली के कारण भी हार्ट अटैक होने के चांसेज ज्यादा रहते हैं। अनियमित आहार, जंक फूड्स और अधिक मसालेदार खाना हार्ट अटैक का कारण हो सकता है।
मोटापा - शरीर में अधिक फैट होना भी हार्ट अटैक का कारण हो सकता है।
शराब और धूम्रपान- धूम्रपान और शराब का सेवन करने वाले लोगों को भी हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है।
स्ट्रेस- मानसिक तनाव से ग्रसित लोगों को भी हार्ट अटैक का खतरा रहता है।
डॉक्टर से मदद कब लेनी है?
हार्ट अटैक के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। आपके शरीर में हल्के से शारीरिक बदलाव नजर आने पर ही फौरन डॉक्टर के पास जाने की कोशिश करें। लक्षणों को देखकर इसे अन्य समस्या समझने की गलती ना करें। यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
हार्ट अटैक का निदान
हार्ट अटैक से बचाव ही जरूरी है। दिल का दौरान पड़ने की संभावना होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हार्ट अटैक का खतरा होने पर डॉक्टर ईसीजी, चेस्ट एक्स-रे, एंजियोग्राम, इकोकार्डियोग्राम, कार्डिएक सीटी स्कैन और एमआरआई के जरिए आपके हार्ट की जांच कर सकता है। इन जांच के जरिए रोगनिर्णय करना आसान हो जाता है।
Read Next
Covid-19 Vaccine: ब्रिटेन में कोरोना वैक्सीन की हुई शुरुआत, 90 साल की महिला को लगाया गया पहला टीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version