BJP नेता सुशील मोदी को हुआ कैंसर, ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- पिछले 6 महीने से कर रहा हूं संघर्ष

बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को कैंसर डायग्रोस हुआ है। बुधवार को उन्होंने ट्वीट करके अपने संघर्ष की जानकारी शेयर की है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
BJP नेता सुशील मोदी को हुआ कैंसर, ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- पिछले 6 महीने से कर रहा हूं संघर्ष


राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उन्हें कैंसर डायग्नोस हुआ है, जिसकी जानकारी उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए दी है। सुशील ने भावुक होकर इस पोस्ट को शेयर किया और कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बता दिया है कि इस बार वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार मैं लोकसभा चुनाव के लिए कुछ नहीं कर पाउंगा। आइये विस्तार से जानते हैं इस खबर के बारे में। 

6 महीने से कैंसर से हैं पीड़ित 

सुशील ने X पर एक ट्वीट कर जनता को बताया कि वे पिछले 6 महीनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं। इस बात की जानकारी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उनका हौंसला अफजाई करने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके कैंसर होने की जानकारी मिलने के उनके फैंस काफी परेशान हैं और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

— Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) April 3, 2024

एम्स में चल रहा है इलाज 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस AIIMS और टाटा मेमोरियल सेंटर (TMH) में उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक वे गले के कैंसर से पीड़ित हैं। आमतौर पर यह कैंसर खराब लाइफस्टाइल फॉलो करने या फिर अच्छी डाइट नहीं लेने से होता है। कई बार इसके पीछे जेनेटिक कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - टाटा इंस्टिट्यूट के डॉक्टरों ने खोजा कैंसर का नया इलाज, दूसरी बार नहीं होगा कैंसर

गले के कैंसर के लक्षण 

  • गले का कैंसर होने पर शरीर में कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं। 
  • इस स्थिति में आपको खाना निगलने में कठिनाई होने के अलावां कई बार बोलने या गले में दर्द होने जैसा भी महसूस हो सकता है। 
  • लंबे समय तक गले में खराश बनी रहना भी गले के कैंसर की ओर इशारा हो सकता है। 
  • कान में दर्द होने और गले में गांठ बनना भी इस कैंसर का संकेत हो सकता है। 
  • आवाज में बदलाव होना या फिर गले में कफ बने रहना भी गले के कैंसर का संकेत हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

ब्लोटिंग की समस्या से परेशान थी महिला, डॉक्टरों ने बताया प्रेग्नेंट, लेकिन बाद में निकला ओवेरियन कैंसर

Disclaimer