चेहरे के मेकअप में आंखों को कभी भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है इसीलिए सौन्दर्य विशेषज्ञों ने आंखों को अलग-अलग रूप से निखारने में कोई कसर नहीं छोडी। आजकल आंखों के मेकअप के कई तरह के ट्रेंड आ रहे हैं। आंखों का उनकी शेप के अनुसार मेकअप किया जाए तो आपका व्यक्तित्व और भी आकर्षक हो जाएगा। उभरी आंखें वैसी आंखें होती है जो बाहर की तरफ निकली हुई होती हैं। इसलिए इन्हें बल्जिंग या प्रोट्रूडिंग आईज भी कहते हैं।
प्रोट्रूडिंग आईज का मेकअप
इन आंखों को मीडियम कलर से गहरे रंग तक के आई शैडो से पलकों पर शेड दें। इन पर कभी भी फ्रॉस्टेड शेड्स या हाईलाइटर न इस्तेमाल करें। इससे आंखें और ज्यादा उभरी नजर आएंगी और आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकती है। आंखों के निचले किनारों पर काजल पेंसिल लगाएं। ऊपरी आईलैशेज पर मसकारा के एक-दो हलके कोट्स लगाए जा सकते हैं। ड्रेस से मैच करता आईशैडो लगाएं। इससे आंख के एक कोने से लगाना शुरू करें। आई सौकेट के बीच का हिस्सा छोड कर आंखों के दोनों तरफ फीरोजी कलर का शैडो लगाएं। अब बीच के आई सौकेट में पर्पल कलर का आईशैडो लगाएं। इस मेकअप केसाथ डबली शेडेड लगाते समय आंख के नीचे गिर जाएं। तो उसे फैन ब्रश की सहायता से हल्के से हटा इससे बेस खराब नहीं होता है। अब पलकों पर मसकारा लगाएं। जैल काजल को पतले ब्रश की सहायता से लगाएं। स्लाइडिंग करें।
![कैसे हटाएं आंखों का मेकअप Remove Eye MAke Up in Hindiq]()
कैसे हटाएं आंखों का मेकअप
आंखों का मेकअप करना जितना जरूरी है, उससे कहीं अधिक आंखों का मेकअप हटाना आवश्यक है- सबसे पहले कृत्रिम आई लैशेज बरौनियां हटाएं। फिर उस के बाद क्लींजिंग जेल से आई लाइनर तथा आई शैडो साफ करें, साफ पानी से चेहरें को अच्छे से धो लें। चेहरे से मेकअप साफ करने के बाद बादाम युक्त क्रीम लगाएं। 10-15 मिनट के बाद क्रीम को गीली रूई से साफ कर लें।
आप भी किसी की नजरों का ख्वाब बनें, किसी के दिल का अरमान बने, यही तो चाहते हैं हम इसलिए आपके लिए खूबसूरती की ये बहुत सारी टिप्स जो आपकी खूबसूरती को नया अंदाज देगी। आपके हुस्न में और निखार लाएगी।
Image Source- Getty
Read More Article on Beauty in Hindi