चेहरे पर लगाएं बेसन और कॉफी का फेस मास्क, मिलेंगे ढेरों फायदे

चेहरे पर बेसन और कॉफी का मास्क आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे क्या हैं?  
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर लगाएं बेसन और कॉफी का फेस मास्क, मिलेंगे ढेरों फायदे


Besan and Coffee Face Pack  : चेहरे पर बेसन और कॉफी फेसपैक लगाने से कई तरह के लाभ हो सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा स्त्रोत होता है जो स्किन की मृत कोशिकाओं को हटाने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा कॉफी और बेसन से तैयार फेस मास्क चेहरे पर लगाने से आपको डार्क सर्कल, पिंपल्स और एक्ने की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आज हम इस लेख में चेहरे पर बेसन और कॉफी का फेस मास्क लगाने के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से इस बारे में- 

चेहरे पर बेसन और कॉफी का फेसपैक लगाने के फायदे

एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर

कॉफी और बेसन एंटीऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा स्त्रोत होता है जो आपकी स्किन को फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मददगार हो सकता है। इसकी मदद से  त्वचा की कोशिकाओं को सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही यह स्किन को स्वस्थ रखने में बढ़ावा दे सकता है। 

इसे भी पढ़ें - बेजान और झड़ते बालों से छुटकारा दिलाएंगे अलसी और दही, जानें इस्तेमाल का तरीका

बढती उम्र के लक्षण करे कम

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए बेसन और कॉफी का फेस मास्क आपके लिए प्रभावी हो सकता है। यह स्किन से झुर्रियों, फाइन-लाइंस, डार्कनेस को कम करता है। साथ ही आपकी स्किन को जवां बनाए रखने में असदार होता है। 

सूजन करे कम 

चेहरे पर बेसन और कॉफी फेसमास्क लगाने से लालिमा, मुंहासे, दाग-धब्बे और हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी परेशानियों को कम किया जा सकता है। इनमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन की सूजन को कम करके बैक्टीरियल समस्याओं से भी राहत दिला सकता है। 

स्किन को करे एक्सफोलिए

कॉफी विटामीन बी और बेसन प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएटर करने का गुम रखता है। साथ ही स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है। अगर आप अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहते हैं तो कॉफी और बेसन से तैयार फेस मास्क चेहरे पर लगाएं।

डार्क सर्कल से छुटकारा

कॉफी और बेसन डार्क सर्कल की परेशानियों को दूर कर सकता है। इसमें मौजूद गुण स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। ऐसे में यह डार्क सर्कल की समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलता है। 

कैसे लगाएं कॉफी और बेसन का फेस मास्क?

इस फेस मास्क में मौजूद तत्व जिंक, विटामिन, मिनरल और अन्य हाइड्रेटिंग और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से युक्त होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसे तैयार करने के आसान टिप्स-

आवश्यक सामग्री:

  • 3 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच बेसन
  • 3 बड़े चम्मच शहद
  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

विधि

इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अगर आपके पास फ्रेश एलोवेरा की पत्तियां हैं तो इसे ही यूज करें। यह बेहतर रिजल्ट दे सकता है। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी खूबसूरती में निखार आएगा। 

स्किन की खूबसूरती को बेहतर करने के लिए आप कॉफी और बेसन का मास्क चेहरे पर लगा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है या फिर बेसन या कॉफी से आपको एलर्जी है तो एक्सपर्ट से जरूर सलाह लेकर इस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 

 

Read Next

Male Grooming: पुरुषों को वैक्सिंग कराते समय ध्यान रखनी चाहिए ये 6 बातें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version