स्वाद से भरी मक्के की रोटी से कंट्रोल रहता है वजन, इन 5 रोगों में है फायदेमंद

मक्के की रोटी में ढेर सारे ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। मक्का मोटे अनाज के रूप में पुराने समय से प्रयोग किया जाता रहा है। मक्के में फाइबर, विटामिन्स, कैरोटिनॉयड्स, फेरुलिक एसिड आदि पाये जाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वाद से भरी मक्के की रोटी से कंट्रोल रहता है वजन, इन 5 रोगों में है फायदेमंद


मक्के की रोटी और सरसों का साग पंजाब की स्पेशल डिश है मगर इसे देश के सभी हिस्सों में चाव से खाया जाता है। मक्के की रोटी में ढेर सारे ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। मक्का मोटे अनाज के रूप में पुराने समय से प्रयोग किया जाता रहा है। मक्के में फाइबर, विटामिन्स, कैरोटिनॉयड्स, फेरुलिक एसिड आदि पाये जाते हैं, जिनसे शरीर स्वस्थ रहता है और कई परेशानियों से बचा रहता है। मक्के की रोटी बहुत स्वादिष्ट होती है और इसे पचाना भी गेंहूं की रोटी के मुकाबले आसान होता है। आइये आपको बताते हैं कि मक्के की रोटी को अपने आहार में शामिल करने से आपको कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

दिनभर रहती है एनर्जी

मक्के में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है इसलिए इसके आटे से बनी रोटी खाने से शरीर में भरपूर एनर्जी रहती है। मक्का खाने से आपको आलस नहीं आता है वहीं गेंहूं के आटे में ग्लूटेन होता है जिससे इसे पचाना मुश्किल होता है और इससे आलस भी आती है। अगर आप दिन भर थका हुआ महसूस करते हैं तो अपने आहार में मक्के की रोटी को शामिल करें। इससे पेट भी जल्दी भर जाता है और दिन भर एनर्जी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें:- आहार में शामिल कीजिए जौ का आटा, बीपी, शुगर और दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

पचने में है आसान

मक्के की रोटी गेंहूं की रोटी की अपेक्षा पचने में आसान होती है और ये पेट की सामान्य समस्याओं जैसे एसिडिटी, कब्ज और मल के कड़ेपन आदि में भी फायदेमंद है। मक्के में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो आंतों में जमे कचरे को निकालता है और उनकी अच्छे से सफाई करता है। फाइबर मल के कड़ेपन को भी दूर करता है। मक्के के सेवन से पेट और लिवर दुरुस्त रहता है।

हड्डियों को मजबूत बनाती हैं

मक्के की रोटी स्वादिष्ट होती है और इसे खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। मक्के में मैग्नीशियम और आयरन होता है, जो हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है। इसके अलावा कॉर्न में जिंक और फास्फोरस होता है। मक्के की रोटी से आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों से बचाव रहता है और हड्डियों के फ्रैक्चर का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें:- सिर्फ नमक नहीं, ये 8 चीजें खाने से भी दूर होती है आयोडिन की कमी

बढ़ती है आंखों की रौशनी

मक्का आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें विटामन-ए और बीटा-कैरोटीन होता है। इसे खाने से आपके आंखों की देखने की क्षमता बढ़ती है और इससे आपको आंखों में होने वाली समस्याएं जैसे मैक्युलर डी-जनरेशन और रतौंधी आदि से भी बचाव रहता है। अगर आप मक्के की रोटी में देसी घी लगाकर खाते हैं तो आपकी आंखें लंबी उम्र तक आपका साथ निभाएंगी।

वजन के साथ कोलेस्ट्रॉल कम करता है

मक्के की रोटी में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है और पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। इसलिए मक्के की रोटी खाने से आप ओवर ईटिंग से बचे रहते हैं और आपका वजन संतुलित रहता है। इसके अलावा मक्का शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसमें बायोफ्लेवोनॉयड्स, कैरोटेनॉयड्स, विटामिन्स और फाइबर होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करके सेल्स को ब्लॉक होने से रोकते हैं। इसलिए मक्के की रोटी खाने से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

पैक्‍ड केक, कुकीज और चिप्‍स खानें से पहले जान लें इसके दुष्‍परिणाम

Disclaimer

TAGS