डाइट में अधिक तेल मसाले और जंक फूड खाने से पाचन क्रिया पर दबाव पड़ता है। इस तरह के आहार को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में अपच, गैस, पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या होना एक आम बात है। इस तरह की परेशानी में आपका किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता है। साथ ही, बार-बार ठकारे आने लगती है। पचान क्रिया के प्रभावित होने पर इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन, इस समस्या से बचने के लिए आप भारतीय मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। डायटिशियन शिवाली गुप्ता के अनुसार चक्र फूल पाचन क्रिया को बेहतर करने का कार्य करती है। इसके नियमित उपयोग से आप डाइजेशन को बेहतर कर सकते हैं। आगे जानते हैं गैस और पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए चक्र फूल किस तरह से फायदेमंद होती है।
पेट की समस्या को दूर करने के लिए चक्रफूल के फायदे - Benefits Of Star Anise Flower To Get Rid Of Gas And Bloating Problem in Hindi
गैस
चक्र फूल गैस की समस्या को कम करने में फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एनेथोल जैसे कंपाउंड पाए जात हैं, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट की मांसपेशियों को आराम देते हैं। इससे पाचन क्रिया पर दबाव कम होते हैं। इस नेचुरल उपाय से पेट की समस्या में आराम मिलता है।
पाचन में सहायक
चक्र फूल पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होता है, इससे पेट में भोजन के टूटने में आसानी होती है। यह पाचन को बेहतर कर, पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायक होती है। इससे अपच, गैस और सूजन की संभावना कम हो जाती है। अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप भोजन में चक्र फूल को शामिल कर सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
चक्र फूल में पॉलीफेनोल्स पाया जाता है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और सूजन के कारण को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही, यह पाचन क्रिया के लिए भी सहायक होते हैं।
एंटीबैक्टीरियल
चक्र फूल में शक्तिशाली रोगाणुरोधी (एंटीबैक्टीरियल) गुण होते हैं, जो इसे हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस के खिलाफ प्रभावी बनाता है और पाचन समस्याओं में योगदान कर सकते हैं। इसे डाइट में शामिल कर संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
उल्टी आना
पाचन क्रिया खराब होने पर व्यक्ति को उल्टी आने की समस्या हो सकती है। एक बार में अधिक खाना खाने की वजह से भी आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। जिसमें आपको उल्टी और जी मिचलाने की परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए आप चक्र फूल का उपयोग कर सकते हैं।
गैस और पेट फूलने की समस्या को दूर करने में चक्र फूल का इस्तेमाल कैसे करें - How To Use Star Anise For Gas And Bloating In Hindi
- पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए आप चक्र फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लिए आप करीब दो चक्र फूल को दो कप पानी में मिलाएं और इसे उबालें।
- जब पानी आधा रह जाए तो इससे छानकर आप पी सकते हैं।
- इसके अलावा सब्जी व दाल को बनाते समय भी आप मसालों के साथ चक्र फूल का उपयोग कर सकते हैं।
- इसके इस्तेमाल से पाचन रस बनने में आसानी होती है।
भारतीय मसाले जैसे हींग, अदरक, अजवाइन और चक्र फूल पाचन क्रिया को बेहतर करने में सहायक होते हैं। इससे आपको आहार को पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पडती है। डाइट में संतुलित आहार को शामिल करने और जंक को दूर करने से भी आहार को पचाने में आराम मिलता है।