Expert

क्या नींबू पानी से हाई बीपी की समस्या को कम किया जा सकता है? जानें इसके फायदे

नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे आप ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित कर सकते हैं। आगे जानें इसके फायदे  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नींबू पानी से हाई बीपी की समस्या को कम किया जा सकता है? जानें इसके फायदे

खानपान में लापरवाही की वजह से आपको मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मोटापा अन्य बीमारियों जैसे कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और डायबिटीज का मुख्य कारण बन सकता है। यह समस्याएं हार्ट डिजीज के जोखिम को बढ़ा सकती है। बीपी की समस्या को कम करने के लिए आपको डाइट में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। मोटापे को दूर करने के लिए आप नींबू पानी का उपयोग कर सकते हैं। डाइटिशियन शिवाली गुप्ता के अनुसार नींबू पानी आपके शरीर के विषैले तत्वों को बाहर करने, मोटापे को कम करने और बीपी को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में आराम पा सकते हैं। आगे जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर में नींबू पानी पीने से क्या फायदे होते हैं।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए नींबू पानी के फायदे - Benefits Of Lemon Water To Reduce High Blood Pressure In Hindi 

विटामिन सी से भरपूर

नींबू में विटामिन सी पाया जाता है। यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में सहायक होता है। हाई बीपी अक्सर रक्त वाहिकाओं में सूजन से जुड़ा होता है, जिससे लचीलापन कम हो जाता है और प्रतिरोध बढ़ जाता है। विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को नष्ट करने के साथ ही सूजन को भी कम करने में सहायक होता है। इससे नसों को आराम मिलता है और ब्लड प्रेशर निंयत्रित रहता है। 

lemon water to reduce high blood pressure

क्षारीय गुण (Alkalizing Properties) 

नींबू पानी का शरीर पर क्षारीय प्रभाव पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले व्यक्तियों के लिए एलक्लाइन से शरीर का पीएच लेवल सही बनाए रखने में मदद मिलती है। पीएच लेवल नियंत्रित रहने से रक्त वाहिकाओं का तनाव कम होता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। 

पोटेशियम 

पोटेशियम एक आवश्यक मिनरल्स है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करने, वाटर रिटेनशन को रोकने और रक्त वाहिकाओं के आराम पहुंचाने का कार्य करता है। पर्याप्त पोटेशियम का सेवन करने से लो और हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में सहायक होता है। 

हाईड्रेट रहना 

संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हाईड्रेट रहना बेहद आवश्य है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मदद करता है। डिहाईड्रेशन की वजह से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। नींबू पानी से शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। 

मोटापे को कंट्रोल करें 

मोटापे की वजह से कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल नसों में प्लाक बनने का एक मुख्य कारक होता है। इससे बचने के लिए एक्सपर्ट्स और डॉक्टर रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने की सलाह देते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल व हाई बीपी का जोखिम कम होता है। 

इसे भी पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीजों के लिए आहार और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए घरेलू नुस्खे

हाई बीपी की समस्या से बचने के लिए डॉक्टर लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव की सलाह दे सकते हैं। इसमें एक्सरसाइज और योग को शामिलक किया ज सकता है। एक्सरसाइज से नसों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिलती है। यदि आपको सांस लेने में समस्या या घबराहट महसूस हो रही है तो यह एक हाई बीपी का एक लक्षण हो सकती है। ऐसे में आप बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। 

Read Next

बढ़ती उम्र के साथ कमजोर हो रही आंखें, एक्‍सपर्ट से जानें 5 डाइट ट‍िप्‍स जो आंखों को रखेंगे स्‍वस्‍थ

Disclaimer