वजन कम करने से लेकर कब्ज दूर करने तक, जानें आड़ू का जूस पीने के गजब के फायदे

Benefits Of Peach Juice: आड़ू का जूस पीने से वजन कम करने और पेट से जुड़ी परेशानियों से निजात पाने में फायदा मिलता है। 

 
Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: May 22, 2023 21:12 IST
वजन कम करने से लेकर कब्ज दूर करने तक, जानें आड़ू का जूस पीने के गजब के फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Benefits Of Peach Juice: खानपान और लाइफस्टाइल का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। अनहेल्दी फूड्स का सेवन और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर समेत कई लाइफस्टाइल डिजीज का खतरा बना रहता है। यही कारण है कि डॉक्टर भी आपको हेल्दी फूड्स और एक्टिव जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हैं। शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए आड़ू का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। डेंगू बुखार हो या शरीर में खून की कमी और कमजोरी, इन सभी समस्याओं में आड़ू खाना फायदेमंद होता है। आड़ू का जूस भी सेहत के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं और पोषण देने का काम करते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आड़ू का जूस पीने के फायदे।

आड़ू का जूस पीने के फायदे- Peach Juice Benefits in Hindi

आड़ू का फल कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आड़ू में मिनरल्स और विटामिन जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा आड़ू फाइबर, पॉलीफेनोल और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। आड़ू एंटी-कैंसर, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ट्यूमर गुणों से युक्त होता है। नियमित रूप से इसका जूस पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

Benefits Of Peach Juice

इसे भी पढ़ें: त्वचा की कई समस्याओं में फायदेमंद होता है आड़ू, जानें किस समस्या में कैसे करें इस फल का प्रयोग

आड़ू का जूस पीने से शरीर को मिलने वाले प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-

1. वजन कम करने में फायदेमंद

आड़ू का जूस पीने से वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है। आड़ू में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को ठीक रखने और भूख कंट्रोल करने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह या दोपहर के समय आड़ू का जूस पीने से वजन कम होता है और शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट भी घटता है।

2. कब्ज और अपच में फायदेमंद

कब्ज और अपच की समस्या में भी आड़ू का जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। कब्ज से छुटकारा दिलाने के लिए आड़ू में मौजूद फाइबर मदद करता है। रोजाना आड़ू का जूस कुछ दिनों तक पीने से कब्ज और अपच जैसी परेशानियों से निजात मिलती है।

3. कैंसर से बचाव 

आड़ू के छिलके में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपके शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ रोकने में मदद मिलती है। यही नहीं, आड़ू में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं। ये एंटीकार्सिनोजेनिक एजेंट की तरह काम करते हैं और कैंसर का जोखिम कम करने में मदद करते हैं।

4. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद

हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गलत आदतों की वजह से होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना आड़ू के जूस का सेवन करना चाहिए। शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आड़ू में मौजूद फाइबर फायदेमंद माना जाता है।

5. आंखों को रखे हेल्दी

आंखों को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त बनाए रखने के लिए आड़ू के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आड़ू में विटामिन बी2, कैरोटीनॉयड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है आड़ू, जानें खाने का तरीका

ऊपर बताये गए फायदों के अलावा आड़ू का जूस पीने से कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। आड़ू के जूस को आप डाइट में कई तरीके से शामिल कर सकते हैं। नियमित रूप से आड़ू खाने या इसका जूस पीने से शरीर हेल्दी रहता है और कई बीमारियों का खतरा कम होता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer