Benefits of Kalonji, Honey & Lemon on Empty Stomach: कलौंजी, शहद और नींबू का मिश्रण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आपको वजन कम करने से लेकर शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और डायबिटीज की समस्या में होने वाली परेशानियों से निजात पाने में भी फायदा मिलता है। कलौंजी, शहद और नींबू तीनों को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है। वहीं कलौंजी और शहद में मौजूद गुण शरीर से कई बीमारियों के खतरे को कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं। कलौंजी और शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।
कलौंजी, शहद और नींबू खाली पेट खाने के फायदे- Kalonji Honey & Lemon Benefits on Empty Stomach
कलौंजी का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में मसाले के रूप में किया जाता है। इसके अलावा शहद और नींबू का सेवन हर व्यक्ति करता है। इन तीनों चीजों को एकसाथ खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं। कलौंजी, शहद और नींबू का सेवन खाली पेट करने से आपको वजन कम करने में भी फायदा मिलता है। रोजाना खाली पेट कलौंजी, शहद और नींबू का सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
इसे भी पढ़ें: कलौंजी और नींबू तेजी से कम करते हैं वजन, जानें सेवन का तरीका और अन्य फायदे
1. हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदेमंद
कलौंजी, शहद और नींबू का सुबह खाली पेट सेवन करने से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदा मिलता है। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदा मिलता है। शहद और कलौंजी शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने बहुत उपयोगी माना जाता है।
2. दस्त और मतली की समस्या में फायदेमंद
कलौंजी, शहद और नींबू का एकसाथ सेवन करने से आपको मतली, दस्त और उल्टी की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन खाली पेट करने से यह एंटी-एसिडिक की तरह से काम करता है। इसका सेवन मतली और उल्टी की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए भी किया जा सकता है।
3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
कलौंजी, शहद और नींबू का खाली पेट सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों में बहुत फायदा मिलता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपको कब्ज, उल्टी और मतली की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।
4. डायबिटीज में उपयोगी
डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह खाली पेट कलौंजी, शहद और नींबू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी फायदा मिलता है।
5. स्किन के लिए उपयोगी
कलौंजी, शहद और नींबू का सेवन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना इसका सेवन करने से आपको एक्ने, दानें या मुहांसे की समस्या में भी बहुत फायदा मिलता है। खाली पेट कलौंजी, शहद और नींबू का सेवन करने से आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां नहीं होती हैं।
6. हार्ट के लिए उपयोगी
हार्ट को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने के लिए कलौंजी, शहद और नींबू का खाली पेट सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। आप रोजाना इन तीनों का सेवन कर दिल की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अश्वगंधा, शतावरी और आंवला खाने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे
कलौंजी, शहद और नींबू को स्वास्थ्य के लिए वरदान माना गया है। इसका नियमित सेवन करने से आपको कई गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है। लेकिन किसी भी बीमरी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version