Dates Saoked in Honey Benefits in Hindi: खजूर को हेल्थ के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसलिए अधिकतर लोग सर्दियों में खजूर का सेवन करते हैं। कई लोग खजूर को सीधे तौर पर खाते हैं, तो कुछ लोग खजूर को दूध या पानी में भिगोकर खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो खजूर को शहद में भिगोकर भी खा सकते हैं। शहद और खजूर को खाने से आपको इन दोनों के पोषक तत्व एक साथ मिल जाएंगे। अब सोच रहे होंगे कि आखिर शहद और खजूर को कैसे खाएं? या शहद और खजूर को एक साथ मिलाकर कैसे खाएं? तो चलिए, जानते हैं इसके बारे में-
शहद में खजूर भिगोकर खाने के फायदे- Dates Soaked in Honey Benefits in Hindi
1. पाचन को दुरुस्त करे
खजूर में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। ऐसे में अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो आप खूजर को शहद में भिगोकर खा सकते हैं। रोजाना शहद में भीगे खजूर खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त होगा। साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याओं (गैस, अपच और कब्ज) से भी छुटकारा मिलेगा। अपने पाचन तंत्र में सुधार करने के लिए आप शहद में भीगे खजूर का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दूध में मिलाकर खाएं खजूर और शहद, मिलेंगे ये 5 फायदे
2. इम्यूनिटी बूस्ट करे
शहद और खजूर में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें आयरन, जिंक समेत कई विटामिन्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। रोजाना शहद में भीगे खजूर खाने से आपकी इम्यूनिटी तेज होगी। साथ ही सर्दी, जुकाम और खांसी में भी आराम मिलेगा। मौसम बदलने पर आपको शहद में भीगे खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए।
3. मांसपेशियों का विकास होगा
रोजाना शहद में भीगे खजूर खाने से आपकी मांसपेशियों का विकास तेजी से होने में मदद मिल सकती है। शहद और खजूर में कैलोरी अधिक होती है, वहीं खजूर में प्रोटीन पाया जाता है, जिससे मसल्स को गेन करने में मदद मिलती है। इसलिए अगर आपकी मसल्स वीक हैं, तो आप इनका सेवन कर सकते हैं।
4. स्किन के लिए लाभकारी
शहद में भीगे हुए खजूर खाने से आपकी स्किन को भी फायदा मिल सकता है। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जिससे त्वचा अंदर से मुलायम और खूबसूरत बनती है। साथ ही शहद और खजूर में मौजूद विटामिन्स भी स्किन में निखार लाने का काम करते हैं। स्किन की रंगत में भी सुधार होगा।
इसे भी पढ़ें- रातभर दूध में भिगोकर रखें खजूर, सुबह उठकर खाने से मिलेंगे कई लाभ
5. शरीर की सूजन कम करे
शहद में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अगर आप शहद में भीगे खजूर खाएंगे, तो आपको शरीर की सूजन को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। अगर आपको जोड़ों, हड्डियों में दर्द रहता है, तो भी शहद में भीगे हुए खजूर खाना फायदेमंद हो सकता है।
आप भी शहद में भीगे हुए खजूर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में पर्याप्त विटामिन्स और मिनरल्स मिलेंगे। आपको एनर्जी मिलेगी और स्वस्थ भी महसूस करेंगे।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version