रातभर दूध में भिगोकर रखें खजूर, सुबह उठकर खाने से मिलेंगे कई लाभ

Dates with Milk benefits: दूध के साथ खजूर मिलाकर खाने से आपकी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। जानें, खजूर को दूध में भिगोकर खाने के फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
रातभर दूध में भिगोकर रखें खजूर, सुबह उठकर खाने से मिलेंगे कई लाभ

Dates Soaked in Milk Benefits: खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसकी तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में खजूर खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आपको बता दें कि खजूर में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा खजूर कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स होता है। खजूर में कॉपर, मैंगनीज, आयरन और विटामिन बी भी होता है। वैसे तो खजूर को सीधे तौर पर भी खाया जा सकता है। लेकिन कई लोग खजूर को हलवा, तो कोई लड्डू के रूप में खाता है। इसके अलावा आप चाहें तो खजूर को दूध के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। रोजाना दूध और खूजर को एक साथ खाने से आपके शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। इससे आपको दूध और खजूर में मौजूद सभी पोषक तत्व एक साथ मिल जाएंगे। आप खजूर को दूध में भिगोकर (Dates Soaked in Milk in Hindi) खा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं खजूर को रातभर दूध में भिगोकर खाने के फायदे (Khajur ko Ratbhar Dhudh me Bheegokar Khane ke Fayde)-

खजूर को दूध में भिगोकर खाने के फायदे- Dates Soaked in Milk Overnight in Hindi

1. मसल्स का विकास होगा

अगर आप दूध में भीगे हुए खजूर खाएंगे, तो इससे आपकी मांसपेशियों का तेजी से विकास होगा। खजूर और दूध में प्रोटीन होता है, जिससे आपकी मसल्स गेन हो सकती है। इसके साथ ही दूध में कैल्शियम और खजूर में मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। यानी खजूर और दूध का कॉम्बिनेशन मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बना सकता है।

इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं अंजीर और खूजर, धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा वजन

dates with milk for anemia benefits

2. एनीमिया के लक्षणों को कम करे

एनीमिया एक ऐसी समस्या है, जिसमें शरीर में खून की कमी होने लगती है। इस स्थिति में रोगी को थकान, कमजोरी जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप रोज रात को दूध में खजूर भिगोकर रख देंगे और सुबह उठकर इनका सेवन करेंगे, तो इससे आप एनीमिया के लक्षणों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। खजूर में मौजूद आयरन एनीमिया के लक्षणों को कम कर सकता है

3. पाचन को आसान बनाए

अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या है, तो भी आप सुबह खाली पेट दूध में भीगे हुए खजूर खा सकते हैं। दरअसल, खजूर में फाइबर अधिक पाया जाता है, तो आंतों को मजबूत बनाता है। मल त्याग को भी आसान बनाता है। खजूर खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं में काफी हद तक आराम मिल सकता है। इससे कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

4. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए

दूध में कैल्शियम होता है। वहीं, खजूर में मैग्नीशियम और विटामिन बी6 पाया जाता है। ऐसे में अगर आप सुबह दूध में भीगे हुए खजूर खाएंगे, तो इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिलेगी। रोजाना दूध में भीगे हुए खजूर खाने से आप जोड़ों के दर्द से भी राहत पा सकते हैं। 

dates soaked in milk benefits

5. वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप दुबले-पतले और कमजोर है, तो आप दूध में भीगे हुए खजूर खा सकते हैं। खजूर में कार्ब्स, कैलोरी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो वेट गेन में मदद कर सकते हैं। वजन बढ़ाने की चाहत रखने वाले लोग रोजाना खजूर और दूध का सेवन कर सकते हैं। अगर रोजाना दूध में भीगे हुए खजूर खाएंगे, तो आपको धीरे-धीरे वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- दूध में मिलाकर खाएं खजूर और शहद, मिलेंगे ये 5 फायदे

दूध में खजूर भिगोकर कैसे खाएं?- How to Eat Soaked Dates in Milk in Hindi

खजूर को दूध में भिगोकर खाने से आपको अनगिनत लाभ मिल (Dates Soaked in Milk Benefits) सकते हैं। इसके लिए आप रात को एक गिलास गुनगुना दूध लें। इसमें 4-5 खजूर डाल दें और सुबह तक ऐसे ही छोड़ दें। अब सुबह उठकर इस दूध को उबाल लें और फिर खजूर को खा लें। आप इस दूध को भी पी सकते हैं। आप चाहें तो बिना उबाले भी दूध में भीगे हुए खजूर खा सकते हैं।

Read Next

Soaked Chia Seeds: चिया सीड्स को दूध में भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद है या पानी में?

Disclaimer