
Green Tea And Yogurt Face Mask Benefits In Hindi : ग्रीन टी के फायदे आपने सुने ही होंगे। ग्रीन टी और दही से पाचन क्रिया बेहतर होती है। साथ ही इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया बेहतर होने से आहार से एनर्जी बनना आसान हो जाता है। दही आपके पेट संबंधी विकारों को दूर करने में सक्षम होता है। ग्रीन टी में विटामिन बी, के, सी, फोलिक एसिड पाया जाता है। वही दही में लैक्टिक एसिड की मात्रा अधिक होती है। इन दोनों से आपकी सेहत के साथ ही त्वचा भी ग्लोइंग बनती है। ग्रीन टी और दही के फेस मास्क से आप पिंपल्स, मुंहासे, दाग-धब्बे, झाइयां व झर्रियों को आसानी से दूर कर सकते हैं। इस पैक में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा से लगभग सभी तरह की समस्याओं को दूर करने में सक्षम होते हैं। त्वचा की रंगत को सुधारने और उसमें प्राकृतिक निखार लाने के लिए आप ग्रीन टी और दही के फेस मास्क का उपयोग कर सकते हैं। इस लेख में आपको ग्रीन टी और दही के फेस मास्क से त्वचा पर होने वाले फायदे (Green Tea And Yogurt Face Mask Benefits For Face) के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इसमें आपको ग्रीन टी और दही के फेस पैक को बनाने का तरीका भी बताया गया है।
ग्रीन टी और दही के फेस मास्क के फायदे - Benefits Of Green Tea and Yogurt Face Mask In Hindi
झुर्रियों को दूर करें
ग्रीन टी और दही के फेस मास्क में मौजूद एंटी-एजिंग गुण त्वचा में समय से पहले आने वाली झुर्रियों को दूर करने में सहायक होते हैं। धूप और प्रदूषण की वजह से त्वचा पर बनने वाली फाइन लाइन्स से छुटकारा पाने के लिए भी आप ग्रीन टी और दही के फेस मास्क का उपयोग कर सकते हैं। इसके उपयोग से त्वचा में कसाव आता है।
इसे भी पढ़े : ग्रीन टी मास्क से ब्लैकहेड्स को करें दूर, जानें इसे इस्तेमाल का तरीका
टैनिंग को दूर करने में सहायक
ग्रीन टी और दही के फेस मास्क से आप टैनिंग की समस्या को दूर कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण यूवी किरणों से त्वचा की सुरक्षा करते हैं। साथ ही यूवी किरणों की वजह से त्वचा पर हुए टैन को कम करने में मदद मिलती है।
मुंहासों को दूर करने में मददगार
ग्रीन टी और दही के फेस मास्क से आप मुंहासों की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। इस पैक के इस्तेमाल से आप सीबम के उत्पादन को नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो चेहरे से मुंहासों की समस्या को कम करने में मददगार होता है।
त्वचा को गहराई से करें साफ
ग्रीन टी और दही में त्वचा को एक्सफोलिएट करने के गुण होते हैं। इस पैक के इस्तेमाल से आप त्वचा के बंद पोर्स को साफ कर सकते हैं। साथ ही पोर्स में प्रदूषण की वजह से जमा हुई गंदगी आसानी से साफ हो जाती है।
इसे भी पढ़े : ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर पर बनाएं अंगूर के फेस पैक, जानें इसे बनाने का तरीका
ग्रीन टी और दही का फेस मास्क कैसे बनाएं? How To Make Green Tea And Yogurt Face Mask In Hindi
इस मास्क को बनाने के लिए आप दो से तीन ग्रीन टी के पैक ले लें। इसके अलावा करीब दो बड़े चम्मच दही ले। पैक को बनाने के लिए आप एक बाउल में ग्रीन टी के पैक को खोलकर डालें। इसके बाद इसमें दही को डालकर मिला लें। यदि चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल की समस्या हो तो इसमें करीब आधा चम्मच चंदन पाउडर मिला सकते हैं। इसके बाद सभी को अच्छी तरह से मिलाएं।
इस पैक को लागने से पहले चेहरे को पानी से साफ कर लें। इसके बाद ग्रीन टी और दही के फेस मास्क की एक लेयर चेहरे पर लगाएं। जब मास्क हल्का सूख जाए तो इससे नॉर्मल पानी से धोकर साफ कर लें।
ग्रीन टी और दही के फेस मास्क को आप सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा की समस्याएं दूर होती है और स्किन में निखार आने लगता है।