सुबह नाश्ते में पिएं अनानास का जूस, दिनभर रहेगी एनर्जी और मिलेंगे ये 5 फायदे

Benefits Of Drinking Pineapple Juice In Breakfast: अनानास का जूस पीने से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह नाश्ते में पिएं अनानास का जूस, दिनभर रहेगी एनर्जी और मिलेंगे ये 5 फायदे


Benefits Of Drinking Pineapple Juice In Breakfast: अनानास का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं नाश्ते में इसे पीने से शरीर की कई बीमारियों  दूर होती है। अनानास के जूस में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और फोलेट आदि पाए जाते हैं। इसको पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र को भी हेल्दी रहता है। कई लोग सुबह काफी लो एनर्जी महसूस करते है। उन्हें पाइनएप्पस का जूस नाश्ते में जरूर पीना चाहिए। ये जूस एनर्जी बूस्ट करने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखता है। इस जूस को पीने से पूरा शरीर ठीक ढंग से कम करता है। इस आर्टिकल में लखनऊ के व‍िकास नगर में रहने वाली फि‍टनेस एक्‍सपर्ट और न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट पायल अस्‍थाना से जानेंगे सुबह नाश्ते में अनानास का जूस पीने के अन्य फायदों के बारे में।

इम्यूनिटी बढ़ाएं

नाश्ते में अनानास का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता हैं। नाश्ते में इसे पीने से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। इसे नाश्ते में खाली पेट न पिएं। इसे साथ जरूर कुछ ठोस आहार खाएं।

सूजन को करे कम

नाश्ते में अनानास का जूस पीने से शरीर में सूजन की समस्या दूर होती है और शरीर हेल्दी रहता है। इसके सेवन से सर्जरी में होने वाले दर्द और सूजन से भी निजात मिलती है। ये शरीर को स्वस्थ रखता है और बी बीमारियों से शरीर का बचाव करता हैं।

pine apple juice

पाचन तंत्र को मजबूत करे

सुबह नाश्ते में अनानास का जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ये खाना पचाने में मदद करता है और गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी बीमारियों को भी दबर करता है। अनानास का जूस पीने से पेट अच्छे से साफ होता है और भूख भी खुलकर लगती है।

इसे भी पढ़ें- ऑयली बालों के चिपचिपेपन से हैं परेशान? जानें इसे दूर करने के 5 घरेलू उपाय

हार्ट को रखें हेल्दी

नाश्ते में अनानास का जूस पीने से हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है और हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और हार्ट को हेल्दी रखता है। अनानास का जूस पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

अस्थमा के लक्षणों को करे कम

नाश्ते में अनानास का जूस पीने से अस्थमा के लक्षण कम होते हैं और शरीर स्वस्थ होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और  विटामिन-सी सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों से शरीर का बचाव करते हैं। इस जूस को पीने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है।

सुबह नाश्ते में अनानास का जूस पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यन रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।  

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या रबड़ी-जलेबी खाने से ठीक होता है माइग्रेन? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer