Benefits Eating Neem Powder: नीम का पेड़ बहुत गुणकारी होता है। इसकी पत्तियां, छाल, गोंद, निंबोली और दातुन आदि सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि नीम से प्राप्त सभी चीजें स्वाद में कड़वी और कई औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। आयुर्वेद में सभी का कई रोगों में बड़े स्तर पर प्रयोग किया जाता है। बहुत से लोग सुबह नीम की पत्तियां चबाना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग दांत साफ करने के लिए नीम की दातुन का प्रयोग करते हैं। हालांकि इनके पाउडर के रूप में भी सेवन कर सकते हैं, इससे भी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यहां तक कि अगर आप नीम की पत्तियों का पाउडर सुबह गुनगुने पानी में मिलाकर लेते हैं, तो इससे न सिर्फ कई रोगों के उपचार के साथ ही उनसे बचाव में भी मदद मिलती है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण आदि का बेहतरीन स्रोत है।
अब सवाल यह है कि सुबह नीम का पाउडर खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (BAMS Ayurveda) से बात की, इस लेख में हम आपको सुबह नीम का पाउडर खाने से 5 फायदे (neem ka powder khane ke fayde) बता रहे हैं।
नीम का पाउडर खाने के फायदे- Benefits Eating Neem Powder
- त्वचा की समस्याएं करे दूर: नीम का पाउडर रक्त को शुद्ध और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है जैसे कील-मुंहासे, दाग-धब्बे आदि।
- कोलेस्ट्रॉल घटाने में है मददगार: रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल को करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में मदद करता है।
- हाई बीपी में लाभकारी है: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल को कंट्रोल करने में बहुत लाभकारी है।
- डायबिटीज कंट्रोल में करे मदद: स्वाद में कड़वा होने की वजह से यह हाई ब्लड शुगर को कम करने और कंट्रोल रखने में भी लाभकारी है।
- हार्ट के लिए है हेल्दी: कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और ब्लड शुगर हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाते हैं, इन सभी समस्याओं में नीम का पाउडर बहुत लाभकारी है।
- एलर्जी से दिलाए छुटकारा: दाद-खाज, खुजली, त्वचा पर चकत्ते आदि की समस्याओं को दूर करने में नीम के पानी का सेवन करने से फायदा मिलेगा।ॉ
इसे भी पढें: सहजन के पत्ते उबालकर पीने से सेहत मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे
इसे भी पढें: सुबह बासी मुंह गर्म पानी पीने से सेहत को मिलते हैं 6 जबरदस्त फायदे
नीम के पाउडर का सेवन कैसे करें- How To Eat Neem Powder
आप सुबह गर्म एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच नीम की पत्तियों का पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीम की पत्तियों या निंबोली को पानी में उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। नियमित सेवन करने से सेहत को इससे जबरदस्त फायदे मिलते हैं।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version