सर्दियों में पिएं मौसंबी का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Drinking Mosambi Juice In Winter: सर्दियों में मौसंबी का जूस पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में पिएं मौसंबी का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Benefits Of Drinking Mosambi Juice In Winter In Hindi: मौसंबी या मौसमी का फल एक बेहद रसीला और स्वादिष्ट होता है। इसे अंग्रेजी में स्वीट लाइम के नाम से भी जाना जाता है। मौसंबी के खट्टे-मीठे स्वाद की वजह से  लोग इसे खाना पसंद करते हैं। वहीं, बहुत से लोग इसका जूस पीना भी पसंद करते हैं। मौसंबी का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मौसंबी के जूस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी6, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्‍फोरस और मैग्‍नीशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। मौसंबी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आप धूप में बैठकर इसके जूस का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में मौसंबी का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और संक्रमण से बचाव होता है। इसको पीने से जुकाम ठीक होता है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। रोजाना मौसंबी का जूस पीने से कई तरह की परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। तो चलिए, जानते हैं सर्दियों में मौसंबी का जूस पीने के फायदे (Sardiyo Me Mosambi Juice Peene Ke Fayde) -

सर्दियों में मौसंबी जूस पीने के फायदे  - Benefits Of Drinking Mosambi Juice During Winter

इम्यूनिटी बढ़ाए

सर्दियों में मौसंबी जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास मौसंबी जूस पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। इसको पीने से संक्रमण और मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है। 

Mosambi-Juice-Ke-Fayde

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे 

मौसंबी जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। दरअसल, मौसंबी में भरपूर मात्रा में फाइबर और फ्लेवनॉइड्स गुण पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। मौसंबी जूस का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसको पीने से पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में सुबह पिएं ये 4 तरह के जूस, इम्यूनिटी होगी मजबूत 

दिल को रखे हेल्दी 

सर्दियों में मौसंबी का जूस पीने से दिल को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है। मौसंबी में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। मौसंबी का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

वजन करे कंट्रोल

सर्दियों में मौसंबी का जूस पने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसको पीने से शरीर से टॉक्सिंस  बाहर निकलते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है। वजन घटाने के लिए आप अपनी डाइट में एक गिलास मौसंबी का जूस शामिल कर सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद 

मौसंबी जूस का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद हैं। मौसंबी के जूस में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो आंखों के इंफेक्शन से बचाव में मदद करते हैं। इसको पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और कैटरेक्ट होने का रिस्क कम हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

सर्दियों में मौसंबी का जूस पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

Read Next

दही में भिगोकर खाएं चिया सीड्स, मिलेंगे गजब के फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version