How to make drumstick water: सहजन के फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं। इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सहजन इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसमें नैचुरल कंपाउंड होते हैं जो बीमारियों का खतरा दूर करने में मदद करते हैं। अगर रोज सुबह इनका पानी पिया जाए, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। सहजन का पानी पाचन तंत्र से लेकर बीमारियों का खतरा दूर करने के लिए भी फायदेमंद है। डायबिटीज में सहजन का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से डायबिटीज में कई फायदे मिलते हैं। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की. आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए है सहजन के पानी के फायदे- Drumstick Water Benefits In Diabetes
- सहजन का पानी पीने से शरीर में कफ और वात दोष संतुलित होते हैं। इससे ब्लड शुगर इम्प्रूव होती है और डायबिटीज कंट्रोल रहती है।
- मोरिंगा का पानी इंसुलिन सेंसिटिविटी कम करता है और इंसुलिन प्रड्यूज करने में मदद करता है। यह स्वाद में कड़वा होता है इसलिए इसे डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- सहजन का पानी पीने से शुगर क्रेविंग नैचुरली कम होने में मदद मिलती है, जो कि डायबिटीज में एक समस्या है।
इसे भी पढ़ें- आटा गूथते वक्त मिलाएं जरा-सा सहजन पाउडर, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
आयुर्वेद के मुताबिक सहजन के पानी के फायदे- Ayurvedic Benefits of Drumstick Water
- आयुर्वेद के मुताबिक सहजन के पानी को ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है-
- सहजन का पानी आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
- सहजन का पानी प्राकृतिक रूप से भूख बढ़ाने में मदद करता है. अगर किसी को भूख नहीं लगती है, तो सहजन का पानी पीने से प्राकृतिक रूप से भूख बढ़ती है।
- अगर बॉडी में इंफ्लेमेशन है, तो ऐसे में सहजन का पानी जरूर पीना चाहिए। क्योंकि, इंफ्लेमेशन में सहजन का पानी पीने से बीमारियों का खतरा कम होता है और शरीर की सूजन कम होती है।
- अगर शरीर में कहीं घाव है या शरीर के अंदर चोट लगी है, तो आप सहजन का पानी पी सकते हैं। इसके सेवन से बॉडी हील होती है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें- इन 5 समस्याओं में भूलकर भी न करें मोरिंगी की पत्तियों का सेवन, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें। खासकर के अगर आपको ब्लड प्रेशर रहता है, तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर ही सहजन का पानी पीना शुरू करें।
- अगर सहजन का पानी पीने के बाद आपको उल्टी, मतली या चक्कर आने जैसी समस्याएं होती हैं, तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- जिन लोगों में पित्त ज्यादा है उन्हें इसका कम से कम मात्रा में करना चाहिए।क्योंकि सहजन की तासीर गर्म होती है और इसके सेवन से शरीर में पित्त की मात्रा बढ़ सकती है। ज्यादा सेवन से, पित्ती, ब्लीडिंग या पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
निष्कर्ष
आयुर्वेद को मुताबिक सहजन का पानी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखता है। इससे इंसुलिन प्रोडक्शन कंट्रोल रहता है और वात-कफ दोष संतुलित होता है। इसके सेवन से शुगर क्रेविंग कंट्रोल होती है इसलिए इसे डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। सहजन का पानी इम्यूनिटी बूस्ट करता है जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।