सुबह खाली पेट काली चाय पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 लाभ

काली चाय पीने से स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ मिलता है। यह दिल की सेहत से लेकर बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट काली चाय पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 लाभ


कई लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ करते हैं। कुछ लोग दूध की चाय पीना पसंद करते हैं, तो कई लोगों को काली चाय पीना पसंद होता है। काली चाय पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोकेमिकल्स और टेनिंस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। काली चाय पीने से स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ मिलता है। यह दिल की सेहत से लेकर बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। रोजाना सुबह खाली पेट खाली चाय पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। तो आइए, जानते हैं सुबह खाली पेट काली चाय पीने के फायदे (Benefits Of Drinking Black Tea On Empty Stomach In Hindi)

दिल के स्वास्थ्य का रखे ख्याल - Keeps Heart Healthy

काली चाय का सेवन हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट काली चाय पीने से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

Black-Tea

इम्यूनिटी मजबूत करे - Boosts Immunity

काली चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। कमजोर इम्यूनिटी के कारण बीमार पड़ने का खतरा अधिक रहता है। शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने पर संक्रमण और बीमारियों से बचाव होता है। काली चाय में मौजूद कैफीन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता।

दिमाग के लिए फायदेमंद - Good For Brain Health

काली चाय का सेवन करने से दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह तनाव को कम करने में भी मदद करती है। काली चाय पीने से दिमाग की कोशिकाओं में रक्त संचार बेहतर होता है और याददाश्त बढ़ती।

इसे भी पढ़ें: क्‍या चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग ज्यादा हेल्दी होता है? जानें क्या कहते हैं एक्‍सपर्ट

पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए - Improves Digestion

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए भी काली चाय का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। काली चाय में कैटेचिन नामक तत्व पाया जाता है, जो इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज को कम करने में मदद करता है। रोजाना सुबह खाली पेट काली चाय पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज में लाभकारी - Beneficial In Diabetes

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काली चाय का सेवन फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीज दूध की चाय के बजाय काली चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और डायबिटीज की समस्या में लाभ होगा।

बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद - Good For Skin And Hair

बालों और त्वचा के लिए भी काली चाय बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स, शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे त्वचा पर एजिंग के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: खून साफ करने के लिए रोज खाएं ये 7 फल, गंदगी और विषाक्त पदार्थ होंगे दूर

अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं, तो दूध से बनी चाय के बजाय काली चाय का सेवन कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट काली चाय का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

Read Next

क्‍या चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग ज्यादा हेल्दी होता है? जानें क्या कहते हैं एक्‍सपर्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version