बालों पर नारियल तेल, नींबू और एलोवेरा लगाने के फायदे और तरीका

बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप नारियल तेल, नींबू और एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे। 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Apr 06, 2023 20:18 IST
बालों पर नारियल तेल, नींबू और एलोवेरा लगाने के फायदे और तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

तेज धूप और बढ़ते प्रदूषण का असर त्वचा और बालों पर पड़ता है। तेज धूप की वजह से बालों में रूखापन आने लगता है। साथ ही प्रदूषण बालों को डैमेज करने का काम करता है। बालों की समस्या आज के समय में एक आम समस्या बन गई है। युवाओं में बालों की समस्या तेजी से बढ़ने लगी है। खराब डाइट और अनियमित लाइफस्टाइल भी इसकी मुख्य वजह है। बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनका लंबे समय तक इस्तेमाल करने से आपके बालों को नुकसान होता है। ऐसे में आप प्राकृतिक और घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इस लेख में आपको नारियल तेल, नींबू और एलोवेरा के उपयोग से बालों की समस्याओं को दूर करने के तरीके बताए गए हैं। इस प्राकृतिक तेल में विटामिन सी, फोलेट व साइट्रिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं। इस तेल से आप बालों की स्कैल्प को पोषित करने के साथ ही बालों की ग्रोथ को भी बेहतर कर सकते हैं। आगे जानते हैं इस तेल के उपयोग के फायदे और इसे बनाने का तरीका।

नारियल तेल, नींबू और एलोवेरा से बालों को होने वाले फायदे - Benefits Of Coconut Oil, Lemon And Aloe Vera For Hair In Hindi

स्कैल्प को इंफेक्शन मुक्त बनाएं

नारियल तेल, नींबू और एलोवेरा के हेयर मास्क में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये नैचुलर ऑयल सिर की स्कैल्प को इंफेक्शन मुक्त बनाने में सहायक है। इससे आपकी स्कैल्प की समस्याएं दूर होती है और आपके बालों की ग्रोथ तेजी से होने लगती है।

इसे भी पढ़ें : नारियल तेल, मेथी और गुड़हल से बढ़ाएं हेयर ग्रोथ, जानें बनाने और लगाने का तरीका

coconut oil, lemon and aloe vera benefits for hair

डैंड्रफ दूर करने में सहायक 

बालों में डेड सेल्स एकत्रित होने से डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। इस वजह से बालों का पोषण कम हो जाता है, और बाल समय से पहले ही टूटने व झड़ने लगते हैं। लेकिन नारियल तेल, नींबू और एलोवेरा के हेयर मास्क के नियमित इस्तेमाल से आप डैंड्रफ की समस्या को दूर कर सकते हैं। इससे स्कैल्प को मॉइस्चर मिलता है और बाल मजबूत व घने होते हैं। 

बालों को सफेद होने से बचाए

पोषक तत्वों की कमी की वजह से बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आप नारियल तेल, नींबू और एलोवेरा से बने हेयर मास्क का उपयोग कर सकते हैं। इसमें विटामिन के, विटामिन ई व विटामिन के पाया जाता है, जो आपके बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है। साथ ही सफेद हुए बालों को दोबारा से बढ़ने और प्राकृतिक रूप से सही बनाने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें : बालों पर लगाएं दही और केले से बना हेयर मास्क, दूर होंगी ये 3 समस्याएं

नारियल तेल, नींबू और एलोवेरा का तेल कैसे बनाएं? How To Make Coconut Oil, Lemon And Aloe Vera Mask For Hair In Hindi

इस तेल को बनाने के लिए आप करीब 100 ग्रान नारियल तेल लें। इसके अलावा आप करीब एक से दो नींबू रस और दो से तीन चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल लें। इस बनाने के लिए आप एक बाउल में नारियल तेल लें। इसमें नींबू का रस और ऐलोवेरा का जेल मिला लें। सभी अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे तैयार हेयर मास्क को आप बालों की जड़ों पर मसाज करते हुए लगाएं। बालों की जड़ों पर लगाने के बाद बचे मास्क को पूरे बालों में लगा लें। इस पैक को रात भर बालों में लगा रहने दें। सुबह बालों को धों लें। यदि समय कम हो तो आप इस हेयर मास्क को दो से तीन घंटों बाद भी धो सकते हैं।

इससे उपाय से आपके बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और उसमें प्राकृतिक निखार आता है। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप इस उपाय को सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer