How To Use Sugar On Face: स्वास्थ्य के लिए चीनी का अधिक सेवन बहुत नुकसानदायक होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे पर चीनी लगाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! चीनी हम सभी के किचन में मौजूद होती है, साथ ही इसका चेहरे पर इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। चेहरे पर चीनी लगाने से त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिल सकती है। बस आपको चीनी का चेहरे पर सही तरीके से इस्तेमाल करना है। अब सवाल यह उठता है कि आप चेहरे पर चीनी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? इस लेख में हम आपको चेहरे पर चीनी लगाने के 5 फायदे (Benefits Of Appying Sugar On Face) और चीनी से चेहरे साफ करने का तरीका बता रहे हैं।
चीनी से चेहरा कैसे साफ करें? (How To Use Sugar On Face In Hindi)
चेहरे की सफाई के लिए चीनी का उपयोग करना बहुत ही आसान है। इसके लिए बस आपको चेहरे पर 2 चम्मच दही में 1 चम्मच चीनी मिलानी है और चीनी को अच्छी तरह मिक्स करें जब तक यह घुल न जाए। अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए आप इसमें 1 चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और मालिश करें। उसके बाद 15-20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और ठंडे पानी से धोलें। ध्यान रहे कि ऐसा करने के बाद आपको साबुन या फेश वॉश से चेहरा नहीं धोना है।
इसे भी पढें: चेहरे पर लगाएं टमाटर और हल्दी, मिलेंगे ये 5 फायदे
चेहरे पर चीनी लगाने के फायदे- Chehre Par Chini Lagane Ke Fayde
1. त्वचा को एक्सफोलिएट करती है: अगर आप चेहरे पर चीनी लगाकर इससे चेहरे की मालिश करते हैं, तो यह चेहरे को एक्सफोलिएट करने में मदद करती है। त्वचा की मृत कोशिकाओं साफ होती हैं, रोम छिद्रों की गंदगी बाहतर निकलती है और डेड स्किन से छुटकारा मिलता है।
2. चेहरे पर निखार आता है: चेहरे पर चीनी का उपयोग करने से चेहरे की गहराई से सफाई होती है। यह त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही टैनिंग और पिगमेंटेशन को कम करने में भी मददगार है।
3. दाग धब्बे साफ होते हैं: चीनी, नींबू और दही का मिश्रण चेहरे पर लगाने से कील-मुंहासे कम होते हैं और उनके जिद्दी निशान भी साफ होते हैं। साथ ही इससे ब्लैक हेड्स को साफ करने में भी मदद मिलती है।
4. एजिंग के लक्षण कम होते हैं: अगर आप चेहरे पर चीनी लगाते हैं तो इससे त्वचा में कसाव आता है, जिससे झुर्रियां आर फाइन लाइन्स कम नजर आती हैं। साथ ही इससे त्वचा के रोम को श्रिंक करने में भी मदद मिलती है।
5. चेहरे की गहराई से साफाई होती है: चेहरे पर चीनी का उपयोग करने से चेहरे पर जमा गंदगी, हानिकारक बैक्टीरिया और अतिरिक्त तेल को साफ करने में मदद मिलती है, जो त्वचा पर संक्रमण, एलर्जी और मुंहासों का कारण बनते हैं।
ये भी देखें:
इसे भी पढें: चेहरे पर टमाटर और चीनी लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
चेहरे पर चीनी का का इस्तेमाल करना त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एक अचूक उपाय है। अगर आप भी आए दिन त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना करतेहैं, तो चीनी आपके लिए बहुत फायेदमंद साबित हो सकती है।
All Image Source: Freepik.com