चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और शहद के लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

Benefits Of Multani Mitti And Honey For Face: चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और शहद लगाने से कई समस्याएं दूर होती हैं, जानें इससे मिलने वाले 5 फायदे और लगाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और शहद के लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

Multani Mitti And Honey Benefits In Hindi: मुल्तानी और शहद, दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा संबंधी कई समस्याओं का रामबाण इलाज हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि क्लींजिंग व कूलिंग गुण और एंटी माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं। साथ ही शहद को इसके एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल गुणों के साथ ही मॉश्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं। जब मुल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर लगाते हैं, तो यह त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है। बस आपको दोनों को चेहरे पर सही तरीके से इस्तेमाल करना है। अब सवाल यह उठता है कि आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और शहद का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? इस लेख में हम आपको त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी और शहद लगाने के फायदे (multani mitti aur shahad lagane ke fayde) और इस्तेमाल का सही तरीका बता रहे हैं।

Benefits Of Multani mitti And Honey In Hindi

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और शहद लगाने के फायदे- Benefits Of Applying Multani Mitti And Honey On Face In Hindi

1. मुंहासे की समस्या दूर होती है: मुल्तानी मिट्टी और शहद मिलाकर लगाने से मुंहासों की सूजन कम होती है, त्वचा पर जमा अतिरिक्त तेल और गंदगी साफ होती है। जिससे मुंहासे कम होते हैं।

2. बेहतरीन एक्सफोलिएटर है: यह कॉम्बिनेशन त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और ब्लैकहेड्स निकालने में मदद करता है।

3. त्वचा को ठंडक पहुंचाता है: मुल्तानी मिट्टी में कूलिंग गुण होते हैं, जिससे यह त्वचा में जलन शांत करने में मदद करती है और लालिमा को भी दूर करती है। साथ ही आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाती है।

इसे भी पढें: नहाने के बाद ये 5 गलतियां खराब करती हैं स्किन और बालों की क्वालिटी, खूबसूरत दिखना है तो बदलें इन्हें/a>

4. चेहरे पर ग्लो आता है: अगर आप नियमित रूप से चेहरे मुल्तानी मिट्टी और शहद लगाते हैं तो यह चेहरे की रंगत में सुधार करता है। यह त्वचा के कालेपन, टैनिंग और पिगमेंटेशन को भी कम करता है।

5. सॉफ्ट और सपल स्किन मिलती है: यह कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करने में मदद करता है और ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाता है। इससे आपको कोमल त्वचा मिलती है।

इसे भी पढें: चेहरे पर बेसन और शहद लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और शहद कैसे लगाएं- How To Apply Multani Mitti And Honey On Face In Hindi

आप दोनों ही सामग्रियों का इस्तेमाल चेहरे पर फेस पैक की तरह कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी और शहद का फेस पैक (Multani Mitti And Honey Face Pack In Hindi) बनाना बहुत आसान है। आपको बस 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच शहद मिलाना है। इसमें 1-2 चम्मच दूध मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदे भी डाल सकते हैं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने का इंतजार करें। जब यह अच्छी तरह सूख जाए, सादे पानी से धो लें। ध्यान रखें कि आपको चेहरे धोने के लिए साबुन या फेस वॉश का प्रयोग नहीं करना है। आप इस फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

स्किन के लिए फायदेमंद है बेकिंग सोडा और नींबू, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer