डाइट में बदलाव कर आप कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। पहले के मुकाबले आज के समय में लोगों के खानपान में कई बदलाव आए हैं। लोग जंक फूड का ज्यादा पसंद करने लगे हैं। दरअसल, जंक फूड खाने से लोगों को डायबिटीज, मोटापा, ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल आदि की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि आज डॉक्टर संतुलित और घर के बने खाने को ही प्राथमिकता देते हैं। आपको बता दें कि व्रत में खाए जाने वाला राजगिरा आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के साथ ही ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने का काम करता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कम होने से व्यक्ति को हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा कम होता है। आगे डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि राजगिरा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कैसे फायदेमंद है।
राजगिरा से कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम करें? - Benefits Of Amaranth To Reduce Cholesterol Level In Hindi
फाइबर से भरपूर
राजगिरा घुलनशील फाइबर का मुख्य सोर्स होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। घुलनशील फाइबर पाचन तंत्र में स्पंज की तरह काम करता है, खराब कोलेस्ट्रॉ को जुड़ता है और उनके अवशोषण को रोकता है। अपने आहार में राजगिरा को शामिल करके शरीर से एक्सट्रा कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद मिलती है, जिससे हृदय स्वास्थ्य में बेहतर होता है।
स्क्वैलीन पाया जाता है
राजगिरा में पाया जाने वाला स्क्वैलीन को कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण होते हैं। स्क्वैलीन लिवर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम रोकने में सहायक होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर नॉर्मल रहता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड
राजगिरा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये आवश्यक फैटी एसिड सूजन को कम करने और लिपिड प्रोफाइल में सुधार करके हार्ट हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजगिरा को डाइट में शामिल करने से आपको प्लांट बेस्ड ओमेगा-3 मिलता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है।
प्रोटीन
राजगिरा की पत्तियों में मौजूद हाई प्रोटीन वजन को नियंत्रित करने और मोटापे के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। यह एक ऐसा कारक है जो हाई कोलेस्ट्रॉल स्तर से जुड़ा हुआ है। चौलाई के सेवन से स्वस्थ वजन बनाए रखकर, आप अपने कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
राजगिरा के पत्तों में विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन सहित एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो दोनों हाई कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का मुख्य कारक हो सकते हैं। फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय करके आप सेहत को बेहतर बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : गले के एक तरफ दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण
राजगिरा में घुलनशील फाइबर, स्क्वैलीन, प्लांट स्टेरोल्स, ओमेगा -3 फैटी एसिड, संपूर्ण प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। इन विशेषताओं के कारण यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हो सकता है।