
फिट रहने के लिए अन्य व्यायाम की तुलना में दौड़ना सबसे अच्छा व्यायाम है। दौड़ना बहुत ही सरल और जल्द फायदा पहुंचाने वाला व्यायाम है। दौड़ने के लिए किसी खास तकनीक की भी आवश्यकता नहीं होती। इससे ना केवल वज़न नियंत्रित होता है बल्कि आप पर उम्र का असर भी देर से दिखाई देता है। आज की आरामतलब जीवनशैली में लोगों के पास व्यायाम के लिए समय नहीं। ऐसे में दौड़ना सबसे अच्छा व्यायाम है। दौड़ने से ना केवल मांस पेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि शरीर भी फिट रहता है।
![Running]()
दौड़ने के फायदे:
बीमारियों से मुक्ति: दौड़ने से डायबिटीज़, अर्थराइटिस और हृदय की बीमारियों का खतरा कम होता है। ध्यान रखें व्यायाम की शुरूवात में अधिक समय तक ना दौड़ें। धीरे-धीरे करके व्यायाम का समय बढ़ायें।
तनावमुक्ति का साधन:
तनाव को हम आधुनिक जीवनशैली से अलग नहीं कर सकते। शायद आपने पहले भी तनावमुक्ति के कई साधन अपनाये हों। इस बार प्रतिदिन कुछ देर तक दौड़ कर देखें।
फिटनेस के लिए:
वज़न नियंत्रित रखना है तो दौड़ने की आदत बना लें। अगर आप प्रतिदिन नहीं दौड़ सकते, तो हफ्ते में कम से कम 3 दिन दौड़ें। दौड़ने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा का प्रयोग होता है और शरीर का आकार ठीक रहता है।
स्वस्थ त्व़चा चाहिए तो:
दौड़ने से शरीर में रक्ता संचार ठीक प्रकार से होता है और झुर्रियां देर से पड़ती हैं। वर्क आउट से तनाव कम होता है और आपकी त्वनचा में भी चमक आती है।
प्रतिरोधी क्षमता :
दौड़ने से शरीर की मेटाबॉलिज्म तेज होता है और प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिरोधी क्षमता का ठीक से काम करना बेहद आवश्य़क है।
सर्दी ज़ुकाम से छुटकारा:
बदलते मौसम के साथ सर्दी-जु़काम जैसी समस्याएं होना आम है। लेकिन व्यायाम आपको सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमण से भी छुटकारा दिला सकता है।
दौड़ना सभी उम्र के लोगों के लिए अच्छा व्यारयाम है, तो क्यों ना चिर-युवा दिखने के लिए इस आसान व्यायाम को अपनायें। अगर आपको पहले से कोई स्वांस्थ्य समस्या- है, तो एक बार चिकित्सक से संपर्क ज़रूर कर लें।
Read more articles on Fitness in Hindi.
Read Next
रंगों में छिपा सेहत का राज
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version