अलसी का तेल (Flaxseed oil) और मछली का तेल (Fish oil)दोनों ही स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं । दोनों ही तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रदान करने के साथ हमारे लिए लाभदायक होते हैं। अलसी का तेल और मछली के तेल इस्तेमाल करने से हमारा हृदय स्वस्थ बना रहता है और यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में काफी मददगार है। अपने आपको हर कोई स्वस्थ रखना चाहता है उसके लिए हेल्दी चीजों का इस्तेमाल भी हर कोई करना चाहता है। जैसे यहां हम बात कर रहे हैं अलसी के तेल और मछली के तेल की। ये दोनों तेल हमारे लिए अच्छे तो है लेकिन सवाल यह उठता है कि इन दोनों तेलों में सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन सा तेल है। आइए इस लेख के जरिए बताते हैं कि कौन सा तेल आपके लिए ज्यादा फायदेमंद और असरदार है।
अलसी का तेल क्या है ? (What is flaxseed oil)
अलसी के तेल (Flaxseed oil) का पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में कपड़े और अन्य चीजों के लिए इस्तेमाल किया गया था। अलसी के पौधों में पौष्टिक बीज होते हैं जिन्हें आमतौर पर सन बीज के रूप में जाना जाता है। अलसी के तेल का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। यह तरल और कैप्सूल दोनों रूपों में पाया जाता है। अलसी के बीजों से इसका तेल बनाया जाता है। अलसी दो प्रकार की होती है, भूरी और पीली या सुनहरे रंग की, इनमें पाए जाने वाले तत्व लगभग सामान मात्रा में ही होते हैं। कई शोधों में पाया गया है कि अलसी का तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है।
अलसी के तेल के फायदे ऐसे हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे, कि तेल शरीर और त्वचा के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। अलसी तेल खाने में भी प्रयोग किया जाता है और अलसी का तेल सेहतमंद रहने और यादाश्त बढ़ाने की काम आता है। अलसी के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-बी और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य और दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है।
अलसी के तेल के फायदे (Benefits of flaxseed oil in hindi)
- अलसी के तेल का नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।
- अलसी के तेल से आपकी पाचन क्रिया मजबूत होती है।
- गठिया के दर्द को दूर करने के लिए भी अलसी के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
- सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है असली के तेल
इसे भी पढ़ें: घर पर अकेले हैं और अचानक हार्ट अटैक आ जाए तो क्या करना चाहिए, जानिए कॉर्डियोलॉजिस्ट की सलाह
मछली का तेल क्या है ? (What is fish oil)
मछली के तेल (Fish oil) की बाजार में काफी मांग है बड़ी संख्या में मछली का तेल का इस्तेमाल किया जाता है। यह मछली के ऊतक से तेल निकालकर तैयार किया जाता है। ये आमतौर पर वसायुक्त मछली से निकाले गए तेल से बनाएं जाते हैं। जैसे हेरिंग, मैकेरल जो ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोशियएन(American Heart Association)ने मछली के तेल सप्ताह में कम से कम दो बार सेवन करने की सलाह देता है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि मछली के तेल को हृदय रोग में फायदेमंद है। विशिष्ट मछली के तेल की करीब 1,000 मिलीग्राम ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है, जो फैटी मछली 3 आउंस की मात्रा होता है। कई अध्ययनों ने मछली के तेल को हृदय रोग के सुधार के लिए जोड़ा गया है।
मछली के तेल के फायदे (Benefits of fish oil in hindi)
- त्वचा को चमकाने और बालों को मजबूत बनाने के लिए मछली का तेल फायदेमंद है।
- मछली के तेल का सेवन करने से हृदय और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
- हड्डियों को मजबूत करने के लिए मछलियों के तेल का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है।
- इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मछली का तेल है फायदेमंद
इसे भी पढ़ें: सिर से लेकर पांवों तक, ये हैं सरसों का तेल लगाने के 7 जबरदस्त फायदे
ओमेगा-3 की तुलना
- ओमेगा- फैट्टी एसिड आपके लिए काफी जरूरी होता है, इसका मतलब ये कि आपको इस पोषक तत्व की पूर्ति अपने आहारों से करनी चाहिए, क्योंकि आपका शरीर ओमेगा-3 फैट्टी एसिड नहीं बना सकता है। मछली के तेल और असली के तेल में प्रत्येक में ओमेगा-3 फैटी एसिड की एक प्रभावशाली मात्रा होती है।
- मछली के तेल में ओमेगा- 3 एस के मुख्य प्रकार हैं ईकोसापेंटेनोइक एसिड(ईपीए) और डोकोसाहेक्सैनाइक एसिड (डीएचए)।
- एक विशिष्ट मछली के तेल के पूरक में EPA के 180 मिलीग्राम और DHA के 120 मिलीग्राम शामिल हैं।
Read More Article on Miscellaneous In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version