Steps To Do Beetroot Facial: धूप के संपर्क में ज्यादा आने से आपको त्वचा पर टैनिंग हो सकती है। इसके कारण शरीर के अन्य हिस्सों का रंग त्वचा के रंग से अलग लगने लगता है। दरअसल, धूप में जानें से शरीर में मेलेटोनिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इसके कारण शरीर का जो हिस्सा धूप के संपर्क में आता है, उसका रंग गहरा होने लगता है। टैनिंग हटाने के लिए कई लोग मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये केमिकल प्रोडक्ट्स हर किसी को सूट नहीं करते हैं। कुछ लोगों को इन प्रोडक्ट्स से स्किन इंफेक्शन और एलर्जी होने लगती है। ऐसे में आप बीटरूट से डी-टैन फेशियल कर सकते हैं। सप्ताह में तीन बार ये 4 स्टेप फेशियल करने से ही आपको काफी असर दिखेगा। आइये इस लेख में जानें बीटरूट फेशियल कैसे करना है।
बीटरूट फेशियल करने के लिए अपनाएं ये 4 स्टेप्स- Beetroot Facial To Reduce Tanning
क्लींजिंग करें- Cleansing
किसी भी फेशियल से पहले फेस क्लींजिंग करना बहुत जरूरी है। इसलिए एक बाउल में 2 चम्मच दही लीजिए। इसमें 1 चम्मच बीटरूट जूस मिलाएं। इससे करीब 5 मिनट तक चेहरे की अच्छे से मसाज करें। चेहरा धोएं और अब दूसरा स्टेप फॉलो करें। दही और बीटरूट जूस स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। इससे स्किन क्लीन होती है और नेचुरल ग्लो बना रहता है।
बीटरूट स्क्रब- Beetroot Scrub
दूसरे स्टेप के लिए आपको बीटरूट स्क्रब बनाना है। इसके लिए बाउल में 1 चम्मच चावल का आटा लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच बीटरूट जूस और दही लीजिए। सभी चीजों को मिलाकर स्क्रब तैयार कीजिए। यह स्क्रब बहुत ज्यादा पतला या बहुत गाढ़ा भी नहीं होना चाहिए। इस स्क्रब को हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कम से कम 3 मिनट तक इससे मसाज करें। दही और चावल का आटा त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। इससे चेहरे पर जमी गंदगी निकल आती है।
इसे भी पढ़ें- टैनिंग दूर करने के लिए लगाएं चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका
बीटरूट जेल- Beetroot Gel
तीसरे स्टेप में आपको स्किन को हाइड्रेट करना है। इस स्टेप में फेस मसाज करनी है जिससे मेलेटोनिन सेल्स कम होना शुरू हो जाते हैं। इसके लिए आप बीटरूट से जेल बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। बीटरूट से जेल बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लीजिए। इसमें 2 चम्मच बीटरूट जूस मिलाएं। इसे मसाज क्रीम की तरह इस्तेमाल करें। आपको करीब 10 मिनट तक फेस मसाज करनी है। एलोवेरा से मॉइस्चराइज और हाइड्रेट होगी। इससे टैनिंग भी कम होगी और स्किन से रिंकल्स भी कम होने लगेंगे।
बीटरूट फेस मास्क- Beetroot Face Mask
टैनिंग कम करने के फेस मास्क लगाना जरूरी है। इससे स्किन को नए सेल्स बनाने में मदद मिलती है। फेस मास्क बनाने कर लिए बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लीजिए। इसमें आधी चम्मच हल्दी, 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच बीटरूट जूस मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। इसे कम से कम 20 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें चुकंदर और मुल्तानी मिट्टी का ये फेस मास्क, स्किन रहेगी
इन टिप्स को फॉलो करने से आप टैनिंग से जल्दी राहत पा सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।