मंडे से लेकर संडे तक की तरह तरह के कामों में व्यस्त भरी जिंदगी के चलते आज के समय में कोई भी अपनी स्किन से खुश नहीं है। किसी को रफ स्किन की शिकायत है तो किसी को चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या है। दरअसल भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और तनाव भरे जीवन के चलते मनचाही स्किन मिल पाना आजकल एक चुनौती हो गया है।
चेहरा सुन्दरता और ताजगी को बढ़ाता है। यदि हमारी त्वचा स्वस्थ, साफ, मुलायम, ताजी हो तो हम सुन्दर और खूबसूरत लगते हैं। यह हमारे आत्मविश्वास के स्तर और आन्तरिक शक्ति को सुधारता है, जो हमें खुश और सक्रिय रहने में मदद करता है। आजकल लोगों के पास इतना समय भी नहीं है कि वो ब्यूटी ट्रीटमेंट ले पाएं। लेकिन क्या आप जानते हैं आप घर बैठे भी कुछ घरेलू नस्खों से अपने चेहरे का निखार वापस पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : ये नैचुलर उपाय अपनाएं, त्वचा के दाग-धब्बे हटाएं
नीम और दही
नीम और दही का मिश्रण चेहरे के लिए बहुत अच्छा लेप है। इससे स्किन रफ से मुलायम तो होती ही है साफ ही चेहरे का निखार भी वापस आता है। साथ ही ये फेसपैक स्किन से संबंधित कई बीमारियों से बचाता भी है। इसे बनाने के लिए नीम के पत्तों के बारीक मिश्रण को दही के लिए मिला कर पैक बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल से निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
मूूली के बीज का पेस्ट
चाहे चेहरे पर किसी भी तरह के निशान हों, चाहे मुंहासों के हो, किसी चोट के हों, पिगमेंटेशन हो या कोई अलग तरह का निशान हो मूली के बीज सभी का जड़ से सफाया करते हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए अब किसी भी पंसारी की दुकान से मूली के बीज खरीद सकते हैं। अब इन्हें अच्छी तरह साफ कर 1 से 2 बार पानी में धो लें। अब इन्हें करीब 20 से 25 मिनट तक पानी में भिगो दें। अब इन्हें मिक्सी में बारीक पीस कर पतला पेस्ट बना लें। आप चाहे तो इसे चेहरे पर मास्क की तरह भी लगा सकते हैं और चाहे तो सिर्फ निशान पर भी लगा सकते हैं। लगाने के करीब आधे घंटे तक इसे सूखने दें। आधे घंटे बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Skin Care In Hindi