Basil Seeds Benefits In Urine Disorder: अस्वस्थ खानपान और खराब जीवनशैली अधिकतर बीमारियों के कारण होते हैं। अगर शरीर को स्वस्थ रखना है, तो खानपान और जीवनशैली दोनों पर ध्यान देना जरूरी होगा। रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी समस्याएं होती हैं जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। इस कारण परेशानी बढ़ने लगती हैं और बड़ी बीमारीयों का रूप ले लेती है। ऐसी ही एक समस्या रुक-रुक पेशाब आना है। यह समस्या नॉर्मल नहीं होती है। यह शरीर में चल रही कई समस्याओं की वजह हो सकती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक अगर इस समस्या में तुलसी के बीजों का सेवन किया जाए, तो इससे जल्दी राहत मिल सकती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने बात कि आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से। आइए डॉक्टर से जानें इस बारे में विस्तार से।
पेशाब रुक-रुक कर आने पर तुलसी के बीजों का सेवन करने के फायदे- Basil seeds Benefits In Intermittent Urination
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय के मुताबिक तुलसी के बीज मधुर और शीतल होते हैं। इनकी तासीर ठंड़ी होती है इसलिए यह शरीर को ठंड़ा रखने में मदद करते हैं। यह मूत्र से जुड़ी सभी समस्याओं में राहत देने में मदद करते हैं। इन बीजों के सेवन से शरीर में यूरिन का प्रोडक्शन बढ़ता है। यूरिन से जुड़ी समस्याएं जैसे यूरिन इंफेक्शन या पेशाब रुक-रुक कर आने की समस्या में भी इनके सेवन से फायदा होता है। अगर किसी का यूरिन रुक-रुक कर आता है, तो ऐसे में इसे पानी में डालकर पीना फायदेमंद होता है। तुलसी के बीजों को पानी में भिगोया जाए तो ये फुलकर बड़े हो जाते हैं। ये पानी को ज्यादा सोखते हैं इसलिए इसके सेवन से यूरिन का प्रोडक्शन भी ज्यादा होता है।
इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज के कारण रात के समय बार-बार पेशाब आ सकता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण
टॉप स्टोरीज़
रुक-रुक कर पेशाब आने के क्या कारण होते हैं?
- रुक-रुक कर पेशाब आना शरीर में चल रही इन समस्याओं का संकेत हो सकता है-
- अगर शरीर में यूरिन इंफेक्शन पनप रहा है तो ऐसे में भी रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या हो सकती है।
- किडनी इंफेक्शन या किडनी से जुड़ी समस्याओं में भी रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या हो जाती है।
- जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें भी रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या होती है।
- अगर किसी को यूटीआई और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है, तो ऐसे में भी रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या हो सकती है।
पेशाब से जुड़ी समस्याओं में तुलसी के बीजों का सेवन कैसे करें?
पेशाब से जुड़ी समस्याओं में आप पानी में तुलसी के बीजों को भिगोकर इसका सेवन कर सकते हैं। गुनगुने पानी में इसे भिगोकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, इसे फ्रूट सेलेड, स्मूदी में मिलाकर भी पिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- रात में बार-बार पेशाब आने से खराब हो जाती है नींद? डॉक्टर से जानें इसका इलाज
लेख में हमने जाना तुलसी के बीजों का सेवन करने से इस समस्या में कैसे आराम मिल सकता है। अगर आपकी किसी स्वास्थ्य समस्या दवा चल रही है, तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।