बांस से भी बना सकते हैं स्वादिष्ट मुरब्बा, जानें इसके बेमिसाल फायदे

Bamboo Murabba: बांस का मुरब्बा स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ लाभ-  
  • SHARE
  • FOLLOW
बांस से भी बना सकते हैं स्वादिष्ट मुरब्बा, जानें इसके बेमिसाल फायदे


Bamboo Murabba: बांस का नाम सुनते ही आपके दिमाग में लकड़ी क्लिक होती होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बांस के कोपलों से मुरब्बा भी तैयार किया जाता है। जी हां, आपने आज से आंवला और आम का मुरब्बा खाया होगा, लेकिन कभी बांस का भी मुरब्बा ट्राई कीजिए। यह कई आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है। बांस के कोपलों में कैल्शियम की प्रचुरता होती है, जो आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इसका साथ ही यह कान की परेशानी, अपच जैसी कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं बांस के मुरब्बे से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ क्या हैं? 

बांस का मुरब्बा खाने के फायदे - Bamboo Murabba Benefits in hindi

बांस का मुरब्बा खाने सेस पाचन को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

इसे भी पढ़ें - बांस की पत्तियां होती हैं बहुत फायदेमंद, मुंह के छाले दूर करने सहित इन 5 समस्याओं में करें प्रयोग

हड्डियों को करता है मजबूत

बांस का मुरब्बा खाने से आपके हड्डियों  को मजबूती मिलती है। दरअसल, बांस के कोपलों में कैल्शियम की प्रचुरता होती है जो आपकी हड्डियों को भरपूर रूप से पोषण प्रदान करता है। ऐसे में इसके सेवन से आप अपनी हड्डियों की मजबूती को बढ़ा सकते हैं। 

ओरल हेल्थ

बांस का मुरब्बा नियमित रूप से खाने से आपके मुंह में मौजूद फंगल और संक्रमण की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह आपके मुंह के दुर्गंध को कम करता है। अक्सर आपने देखा होगा कि गांव में लोग बांस के दातुन से अपने दांत साफ करते हैं। इससे दांतों में होने वाले दर्द और दुर्गंध से राहत मिलती है। 

हाइट बढ़ाए

बढ़ती उम्र के बच्चों को आप बांस का मुरब्बा खिला सकते हैं। यह मुरब्बा बच्चों की हाइट को बढ़ाने में मददगार होता है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो सकता है। अगर सही एक्सरसाइज के साथ बच्चे इस मुरब्बा का सेवन करते हैं तो इससे उनकी ग्रोथ अच्छी होगी। 

पाचन संबंधी विकार करे दूर

बांस का मुरब्बा खाने से पाचन संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से मोटापा कम होता है। दरअसल, बांस का मुरब्बा आपकी पाचन क्रिया को सही करता है, जिससे शरीर में अपच और बदहजमी की परेशानी नहीं होती है। ऐसे में वजन कम करने के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त रखा जा सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल घटाए

बांस का मुरब्बा खाने से ब्लड को साफ किया जा सकता है। खासतौर पर इसके सेवन से शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम की जा सकती है, जिससे हार्ट हेल्थ को स्वस्थ रखा जा सकता है। 

ब्लड प्रेशर और ब्लड  शुगर करे कंट्रोल

ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए बांस का मुरब्बा खाएं। यह डायबिटीज रोगियों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। क्योंकि इसमें कार्ब्स की मात्रा कम होती है। साथ ही शुगर भी लो करने में मददगार होता है जो डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी माना जा सकता है। 

बांस का मुरब्बा खाने से कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। यह मुरब्बा आपको मार्केट में आसानी से मिल सकता है। हालांकि, अगर आपको पहले से किसी तरह की समस्या है तो एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही बांस के मुरब्बे का सेवन करें। 

 

Read Next

Fruits for health in Hindi: खाने के बाद इन फलों का करें सेवन, नहीं होगी पाचन संबधी समस्याएं

Disclaimer