
बारिश का मौसम आते ही बाजारों में जामुन दिखने लगते हैं। कुछ लोगों के घर के आंगन में ही जामुन का पेड़ होता है, जो मानसून में फलों से लद जाता है। जामुन का स्वाद अधिकतर लोगों को पसंद होता है। युवा हो या बुजुर्ग सभी को जामुन खाते देखा जा सकता है। इसमें विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपकी पाचन किया को बेहतर करने में सहायक होती है। वैसे तो जामुन के कई फायदे होते हैं। लेकिन, जामुन का अधिक सेवन करना आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है। डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि जामुन का अत्याधिक सेवन करने से क्या होता है?
इस पेज पर:-
ज्यादा जामुन खाने से सेहत को होने वाले नुकसान | Bad Impacts Of Health If You Over Eating Jamuns In Hindi
पाचन संबंधी समस्याएं
जामुन में डाइट्री फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन में सहायता करता है। फाइबर का उचित मात्रा में सेवन करने पर कब्ज में राहत मिलती है। हालांकि, अत्यधिक सेवन का विपरीत प्रभाव हो सकता है, जिससे पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। अत्यधिक फाइबर के सेवन से सूजन, गैस और दस्त हो सकते हैं, जिससे सामान्य पाचन प्रक्रिया बाधित हो सकती है।

ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव होना
जामुन का उपयोग ब्लड शुगर व डायबिटीज की समस्या में किया जा सकता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से जामुन ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में सहायक होता है। हालांकि इसके अधिक सेवन से नेचुरल शुगर लेवल बढ़ता है। कुछ लोगों को ज्यादा जामुन खाने के कारण ब्लड शुगर की परेशानी महसूस हो सकती है।
हाइपोग्लाइसीमिया
आहार का प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ता है। अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से आपके ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को चक्कर आने, भ्रम, कमजोरी और कुछ समय के लिए मेमोरी लॉस जैसा महसूस हो सकता है।
मेटाबॉलिज्म स्लो होना
जामुन में टैनिन पाया जाता है, जब आप जामुन का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो इससे आपकी पेट की परत पर दबाव बनता है। इसके साथ ही, अधिक मात्रा में जामुन खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में जलन हो सकती है। जिससे व्यक्ति उल्टी, पेट दर्द और एसिडिटी जैसे लक्षण हो सकते हैं।
दांतों का कमजोर होना
जामुन नेचुरली रूप से एसिडिक होता है। अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं, तो इसका एसिड आपके दांतों के इनेमल को डैमज कर सकता है। इससे दांतों पर सेंसिटिविटी, कैविटी और दांतों से संबंधित अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको जामुन खाने के बाद कुल्ला करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज रोगियों के लिए लोबिया है फायदेमंद, जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट
जामुन में कई पौष्टक गुण पाए जाते हैं। इसका सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो आपकी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। डायबिटीज की समस्याओं को दूर करने के लिए आप जामुन का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version