काफी खांसी यानि कुकुर खांसी एक ऐसी समस्या है, जो संक्रमण की वजह से होता है। इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति में सांस से जुड़ी बीमारी बढ़ने का खतरा रहता है। कुकुर खांसी किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। 2 वर्ष या उससे कम उम्र और उससे अधिक उम्र के लोगों में यह समस्या देखी गई है। यह समस्या बोर्डेटेल्ला परट्यूसिया जीवाणु की वजह से होता है, जो श्वशन क्रिया के दौरान बाहर निकलती है। अगर आपको कुकुर खांसी की समस्या लंबे समय से है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा आप कुछ आयुर्वेदिक तरीकों से भी काली खांसी का इलाज कर सकते हैं। प्राकृतिक में मौजूद कुछ ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो काली खांसी के लिए दवा की तरह काम कर सकती है। आयुर्वेद में मौजूद मुलेठी, अदरक जैसी दवाओं से आप काली खांसी दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं काली खींसी की आयुर्वेदिक दवा के बारे में-
काली खांसी की आयुर्वेदिक दवा ( Ayurvedic Herbs for Whooping Cough )
1. हल्दी और दूध
कुकुर खांसी या काली खांसी को दूर करने के लिए हल्दी भी आपके लिए प्रभावी हो सकता है। काली खांसी को दूर करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। काली खांसी होने पर दूध में हल्दी को मिक्स करके पिएं। इससे इम्यून सिस्टम बूस्ट होगा। साथ ही काली खांसी की समस्या से आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - काली खांसी (कुकुर खांसी) की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण, लक्षण, जांच और घरेलू उपचार
2. लहसुन और शहद
काली खांसी की परेशानी को दूर करने के लिए आप लहसुन की कलियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 2 से 3 लहसुन की कलियां लें। अब इसे अच्छे से कुचल लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण का दिन में दो से तीन बार सेवन करें। इससे काली खांसी की परेशानी से आराम मिल सकता है।
3. मुलेठी का इस्तेमाल
काली खांसी या फिर कुकुर खांसी की समस्या को दूर करने के लिए आप मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुलेठी में ग्लाइसिराजिक एसिड होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में प्रभावी है। काली खींसी होने पर आप 1 चम्मच मुलेठी पाउडल लें। इसे दो कप पानी के साथ उबालें। इसके बाद इस पानी को छानकर पी जाएं। दिन में दो से तीन पानी मुलेठी का पानी पीने से काली खांसी से आराम मिल सकता है।
4. अदरक और शहद
काली खांसी की परेशानी को दूर करने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक खांसी की समस्या को दूर करने में काफी प्रभावी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक है। इसके लिए अदरक को पील लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। सुबह शाम इस मिश्रण का सेवन करने से काली खांसी से आराम मिल सकता है।
5. ओरीगेनो काली खांसी से दिलाए आराम
काली खांसी की समस्या को दूर करने के लिए आप ओरीगेनो का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीस्पास्मेडिक पाया जाता है, तो बलगम को शांत करके सूखी खांसी से राहत दिला सकता है। इसके लिए 10 से 15 बूंदे ओरगेनो तेल लें। अब इसमें 2 से 3 चम्मच ऑलिव ऑयल या जोजोबा ऑयल मिक्स कर लें। इस तेल के मिश्रण से अपनी छाती की मालिश करें। रात में सोने से पहले इस तेल से मालिश करने से आपको काफी आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - खांसी में कौन सा फल खाना चाहिए और कौन सा नहीं? एक्सपर्ट से जानें जरूरी डाइट टिप्स
6. बादाम
काली खांसी से आराम पाने के लिए आप बादाम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स जैसे गुण पाए जाते हैं, तो बैक्टीरियल समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है। इसका सेवन करने के लिए बादाम को घी या मक्खन में भुनकर इसे पीस लें। सुबह शाम भुने बादाम के पाउडर का सेवन करने से काली खांसी से काफी हद तक आराम मिलेगा।
काली खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, तो डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।