सर्दियों के दिनों में ज्यादा मिर्च-मसाले और तला हुआ खाना खा लेने के कारण पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। पाचन तंत्र बिगड़ने से पेट में दर्द, गैस की समस्या, अपच, एसिडिटी आदि होने लगती है। इनसे बचने के लिए आयुर्वेद की मदद ले सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, सर्दियों में मिलने वाली सब्जियों की मदद से डाइजेशन को बेहतर बना सकते हैं। गाजर, शकरकंद, आदि का सेवन करना चाहिए। सर्दियों में मिलने वाली सब्जियों का सेवन करने से डाइजेशन बेहतर होता है। विंटर वेजिटेबल्स का सेवन करने से शरीर का रक्त संचार भी बेहतर होता है। अपनी डाइट में मेथी, पालक आदि को शामिल करें। इसमें डायट्री फाइबर होता है जिससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है। आगे लेख हम ऐसे ही 5 अन्य उपायों के बारे में जानेंगे जिनकी मदद से आप पाचन तंत्र मजबूत कर सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. घी का सेवन करें
सर्दियों में पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए घी का सेवन कर सकते हैं। घी की मदद से शरीर को गरम रखने में भी मदद मिलती है। हेल्दी गट बैक्टीरिया के लिए भी घी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। घी को दाल, चावल, रोटी में डालकर 1 टीस्पून की मात्रा में खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Health Tips: पाचन शक्ति को दुरुस्त बनाते हैं ये 5 तरीके, जड़ से दूर होती है कब्ज
टॉप स्टोरीज़
2. किचन के मसालों का इस्तेमाल करें
आयुर्वेद के मुताबिक, कई ऐसे आहार और मसाले हैं जिनकी मदद से आप पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं। रसोई में पाए जाने वाले मसाले जैसे हल्दी, अदरक, जायफल, लौंग, इलायची का इस्तेमाल बेहतर डाइजेशन के लिए कर सकते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए भी ये मसाले फायदेमंद माने जाते हैं।
3. अंजीर को डाइट में शामिल करें
सर्दियों में अंजीर का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। अंजीर का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। शरीर को गरम रखने के लिए भी अंजीर का सेवन किया जाता है। हर दिन 2 से 3 अंजीर को दूध के साथ ले सकते हैं। सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी अंजीर का सेवन किया जाता है। अंजीर का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
4. सर्दियों में गुड़ का सेवन करें
गुड़ में आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम और विटामिन आदि पाए जाते हैं। सर्दियों के दिनों में पाचन को बेहतर रखने के लिए गुड़ का सेवन करना चाहिए। सर्दियों के दिनों में गुड़ का सेवन करने से शरीर तो गरम रहता ही है साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। सर्दियों में डॉक्टर सीमित मात्रा में ही गुड़ का सेवन करने की सलाह देते हें।
5. सर्दियों में खाएं आंवला
आंवला में एंटीऑक्सीडेंट गुण और विटामिन सी पाया जाता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आंवला फायदेमंद माना जाता है। आंवला का सेवन रोजाना करेंगे, तो पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से भी बच सकते हैं। आंवला का मुरब्बा बनाकर भी खा सकते हैं। कच्चा आंवला खाना भी फायदेमंद माना जाता है।
ऊपर बताए आसान उपायों की मदद से सर्दियों में पाचन तंत्र मजबूत होगा। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।