कब्ज की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Home Remedies To Get Rid Of Constipation: कब्ज को दूर करने के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Home Remedies To Get Rid Of Constipation: कब्ज से काफी लोग परेशान रहते हैं। कब्ज की समस्या होने पर कई बीमारियां लगने का डर रहता हैं। कब्ज होने पर न, तो खाने की इच्छा होती है और न ही पेट ठीक से साफ होता है। गलत खानपान, लाइफस्टाइल की कमी, एक ही जगह ज्यादा देर बैठे रहना, नियमित बहर का खाना, कम सोना और एक्सरसाइज न करने की वजह से भी कब्ज की समस्या हो सकती हैं। कई लोग कब्ज की समस्या को ठीक करने के लिए कई तरह के चूर्ण और दवाइयों आदि का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन ये चीजे थोड़े के समय के लिए, तो आराम पहुंचाती है। नियमित इनका सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में कब्ज को नैचुरली ठीक करने के लिए आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बताने जा रहे है। जिनके प्रयोग करने से कब्ज दूर होने के साथ भूख भी खुलकर लगेगी और पाचन तंत्र भी मजबूत होगा।


इस पेज पर:-


भुनी हुई सौंफ खाएं

भुनी हुई सौंफ औषधियों गुणों से भरपूर होती हैं। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए एक चम्मच भीनी हुई सौंफ का पाउडर को गर्म पानी के साथ लें। ये पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के साथ मल त्यागने को भी बढ़ाना देते हैं। सौंफ पेट को साफ करने में मदद करती है और पेट को स्वस्थ रखती है।

त्रिफला

गुणों से भरपूर त्रिफला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कब्ज दूर होने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। त्रिफला में मौजूद ग्लाइकोसाइड गुण पेट को साफ करने में मदद करता है। त्रिफला को गर्म पानी में मिलाकर या इसकी चाय बनाकर आसानी से पी जा सकती है।  त्रिफला के साथ आधा चम्मच धनिया के बीज और एक चौथाई चम्मच इलायची के बीज भी मिला सकते हैं। इन्हें एक साथ पीसकर एक गिलास पानी में मिला लें। ऐसा करने से पुरानी कब्ज भी आसानी से दूर होगी।  

TRIPHALA

मुलेठी

मुलेठी के सेवन से शरीर की कई परेशानियां आसानी से दूर होती हैं। इसका सेवन करने के लिए मुलेठी का चूर्ण बनाएं। अब एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच मुलेठी पाउडर और गुड़ को मिलाकर पिएं। ऐसा करने से कब्ज दूर होती है और अपच भी दूर होती है। मुलेठी खाना पचाने में भी मदद करती हैं।

इसे भी पढ़ें- इन 4 तरीकों से करें किशमिश का सेवन, शरीर में खून की कमी होगी पूरी

शहद

शहद के सेवन से भी कब्ज को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद को 1 चम्मच गिलास पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से सुबह मल त्यागने में आसानी होगी और पाचन तंत्र भी मजबूत होगा।

बेल

बेल के सेवन से भी कब्ज की परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए शाम को खाने से पहले आधा कप बेल के गूदे को एक चम्मच गुड़ के साथ खाएं। आप बेल के रस को थोड़े से इमली के पानी और गुड़ के साथ मिलाकर भी बेल का शरबत ले सकते हैं। लेकिन डायबिटीज रोगी बेल को खाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

कब्ज को दूर करने के लिए इन आयुर्वेदिक घरेलू उपाय की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

सन टैन हटाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, काली पड़ी त्वचा में आएगा निखार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version