
Ayurvedic Herbal Water Types Beneficial for Women in Hindi: आयुर्वेद में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ही कई तरह के बेहतरीन नुस्खों के बारे में बताया गया है। इससे वह शरीर की छोटी-बड़ी समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम महिलाओं की सेहत के बारे में बात कर रहे हैं। आयुर्वेद में महिलाओं की सेहत को लेकर भी कई नुस्खे बताए गए हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कुछ हर्बल वॉटर की मदद से महिलाएं अपनी सेहत का खास ख्याल रख सकती हैं। इन हर्बल वॉटर और इनसे होने वाले लाभों के बारे में हमें आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कंचन शर्मा ने जानकारी दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
महिलाओं को किस समस्या में कौन-सा हर्बल वॉटर लेना चाहिए?- Ayurvedic Herbal Water Types Beneficial for Women in Hindi
मेथी के पानी का सेवन करें
मेथी का पानी महिलाओं की कई समस्याओं का इलाज बन सकता है। अगर आपको पीठ में दर्द, हड्डियों में दर्द, पैर में क्रैंप्स या यूं कहें कि पूरी बॉडी में दर्द रहता है, तो मेथी के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही, यह पानी हाथ-पैर ठंडे रहने की समस्या से भी राहत दिलाता है।
धनिए के पानी का सेवन करें
महिलाओं के लिए धनिए का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप पीरियड्स की समस्याओं, मेनोपॉज से जुड़ी समस्याओं या फिर बॉडी हीट के कारण परेशां रहती हैं, तो धनिए के बीजों का पानी जरूर पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं धनिया और अदरक की चाय, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें फायदे
दालचीनी के पानी का सेवन करें
अगर महिलाएं वजन घटाना चाहती हैं या उन्हें पीसीओडी की समस्या है, तो हार्मोनल बैलेंस के लिए आप दालचीनी का पानी पी सकती हैं।
हल्दी के पानी का सेवन करें
हल्दी सुपरफूड की तरह होता है। अगर आपको बॉडी एब्सेस की समस्या है, तो इस पानी का सेवन कर सकते हैं। वहीं, हल्दी का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है, घाव से बचा जा सकता है। इससे सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्माहट भी मिलती है।
View this post on Instagram
त्रिफला के पानी का सेवन करें
अगर महिलाएं हेयर फॉल और स्किन डैमेज की समस्या का सामना कर रही हैं, तो त्रिफला पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही, त्रिफला का पानी पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी राहत दिला सकता है। आपको इन हर्बल वॉटर का सेवन जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पिएं त्रिफला का पानी, आयुर्वेदाचार्य से जानें इससे सेहत को मिलने वाले 5 फायदों के बारे में
अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी बॉडी का ख्याल रखना चाहती हैं, तो आपको ऊपर बताए हर्बल वॉटर का सेवन करना चाहिए। इससे आप बिना दवाइयों और उनके साइड इफेक्ट्स से शरीर का ख्याल रख सकते हैं। हर्बल वॉटर का सेवन करने से शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version