कई बार आपका सामना ऐसी महिलाओं से हो जाता है, जिनकी आदतें और काम करने का तरीका आपको पसंद नहीं आता। कुछ महिलाएं ऐसी भी होती है जिनका आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। महिलाओं को यह अहसास दिलाना कि उनका दूसरे पर क्या प्रभाव पड़ रहा है, बहुत मुश्किल हैं। ऐसे में अच्छा यही होगा कि आप बातों को बढ़ाने वाली ऐसी महिलाओं से देर रहें। आमतौर पर चैटरूम से मित्रता करने वाली और मनोविकारग्रस्त महिलाओं से दूर रहना चाहिए। आइए जानें ऐसी महिलाओं से कैसे बचा जा सकता है।
- आमतौर पर मानसिक रूप से बीमार या मनोविकारग्रस्त महिलाओं से दूर रहना चाहिए, क्योंकि आप नहीं जानते कि वह कब क्या कर जाएं।
- उन महिलाओं से दूर रहना चाहिए जो सिर्फ आपकी बातें सुनती है और अपने मन की बातें शेयर नहीं करती।
- कुछ महिलाएं बहुत कैल्कुरलेटिव होती हैं, और वो समय से लेकर पैसों तक की छोटी-लेन देन को बहुत गंभीरता से लेती हैं, ऐसी महिलाओं के संपर्क में आने से भी बचना चाहिए।
- झूठ बोलने वाली और बहुत ज्यादा गपशप करने वाली महिलाओं से भी दूर रहें तो अच्छा है।
- कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो कभी किसी बात पर रिएक्ट नहीं करती ऐसे में आपके लिए उनको समझना मुश्किल हो सकता है कि वह कब क्या चाहती हैं।
- जिन महिलाओं का कमिटमेंट में विश्वास नहीं होता उनसे दोस्ती न करें तो बेहतर हैं, क्योंकि वह आपको कभी भी किसी भी मोड़ पर छोड़ सकती हैं।
- जो महिलाएं आपको सिर्फ अपना अच्छा दोस्त़ बताकर आपसे बहुत से काम करवाती हैं लेकिन समय आने पर आपको पहचानने से भी मना कर दें, ऐसे में इनसे जितना बचें उतना ही अच्छा हैं।
- ऐसी महिलाओं से बचना बहुत जरूरी है, जो हमेशा आपसे सिर्फ अपनी हां में हां मिलवाती हैं और आपको इमोशनल तौर पर ब्लैकमेल करती है।
- कई बार स्वार्थवश कुछ महिलाएं आपसे दोस्ती करने की कोशिश करती हैं, ऐसी महिलाओं से जितना संभव हो दूर रहें।
- कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो बातों को समझती नहीं है और सिर्फ अपनी परवाह करती हैं।
- कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वे सिर्फ अधिक बोलना पसंद करती हैं न कि सुनना। ऐसे में आप चाहकर भी ऐसी महिलाओं को अपनी बात नहीं कह पातें।
- छोटी-छोटी बात पर पैनिक क्रिएट करने वाली महिलाओं से दूर रहना चाहिए। जो बात को समझे बिना पैनिक क्रिएट कर दें और आपको मजबूरन उनका साथ देना पड़े।
आमतौर पर पुरूष आत्मविश्वास से पूर्ण महिलाओं को पसंद करते हैं लेकिन उन्हें इस बात को भी समझना चाहिए कि महिलाओं से दोस्ती करने से पहले उनको समझें, तभी आप उनके साथ लंबे रिश्ते को निभा पाएंगे।
Read Next
नया-नया कॉलेज नई नई डेटिंग
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version