Avocado Hair Mask: बालों पर लगाएं एवोकाडो से बने ये 3 हेयर मास्क, ड्राई बालों से मिलेगा छुटकारा

Avocado Hair Masks: यह मास्क बालों को पोषण देंगे और उन्हें फ्रिजी होने से बचाएंगे। जानते हैं बनाने के तरीके के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Avocado Hair Mask: बालों पर लगाएं एवोकाडो से बने ये 3 हेयर मास्क, ड्राई बालों से मिलेगा छुटकारा


Avocado Hair Masks: एवोकाडो शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ बालों के लिए भी हेल्दी होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे विटामिन ए, बी, सी, डी, जिंक, आयरन, पोटेशियम और बीटा-कैरोटिन। यह बालों को पोषण देने के साथ ड्राईनेस की समस्या को दूर करता है। एवोकाडो हेयर फॉल होने से बचाता है और बालों को बढ़ाने में मदद करता है। इसको बालों में लगाने से बाल चमकदार होने के साथ हेल्दी भी रहते हैं। बाजार में कई तरह के एवोकाडो हेयर मास्क उपलब्ध है। लेकिन कई बार इस तरह के हेयर मास्क बालों को सूट भी नहीं करते है और इस्तेमाल करने पर  मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में बालों को हेल्दी रखने के लिए घर पर ही एवोकाडो हेयर मास्क को बनाकर लगाया जा सकता है। यह मास्क नेचुरल होने के साथ बालों की समस्याओं को आसानी से दूर करेगा। यह मास्क बालों को अंदरूनी तौर पर पोषण देगा और ड्राई बालों की समस्या को दूर करेगा। आइए जानते हैं कैसे बनाएं ड्राई बालों के लिए एवोकाडो हेयर मास्क।

1. एवोकाडो और नारियल तेल का हेयर मास्क

सामग्री

1- पका हुए एवोकाडो

2 चम्मच- नारियल तेल

एवोकाडो और नारियल तेल का हेयर मास्क बनाने का तरीका

एवोकाडो और नारियल तेल का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को शैंपू से वॉश करें। यह मास्क बालों को पोषण देने के साथ हेयर फॉल को कम करेगा। यह मास्क बालों पर एक लेयर बनाएगा। इस कारण सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बालों का बचाव होगा।

hair

2. एवोकाडो और शहद का हेयर मास्क

सामग्री

1- पका हुए एवोकाडो

1 चम्मच- शहद

1 चम्मच- ऑलिव ऑयल

एवोकाडो और शहद का हेयर मास्क बनाने का तरीका

एवोकाडो और शहद का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को कटोरी में निकालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें। यह मास्क बालों को डैमेज होने से बचाएगा और ड्राई बालों की समस्या से दूर करेगा।

इसे भी पढ़ें- रोजमेरी ऑयल में बादाम तेल मिक्स करके लगाने से दूर होंगी बालों की ये 4 समस्याएं

3. एवोकाडो और एलोवेरा का हेयर मास्क

सामग्री

1- पका हुए एवोकाडो

1 चम्मच- एलोवेरा जेल

एवोकाडो और एलोवेरा का हेयर मास्क बनाने का तरीका

एवोकाडो और एलोवेरा का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों की टिप और स्कैल्प पर 20 मिनट के लिए अच्छे से लगा लें। उसके बाद बालों को शैंपू से वॉश करें। यह मास्क बालों को चमकदार बनाने के साथ बालों को पोषण भी देगा।

 ड्राई बालों की समस्या को दूर करने के लिए यह हेयर मास्क को लगाया जा सकता है। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

 

 

Read Next

रोजमेरी ऑयल में बादाम तेल मिक्स करके लगाने से दूर होंगी बालों की ये 4 समस्याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version