अशोक का पेड़ हम सबने देखा है। लेकिन क्या आपने कभी इसके फायदों के बारे में सोचा है...? या फिर आप भी यही सोचते हैं कि ये केवल सजावट के ही काम आते हैं या गेट के किनारे ही लगाये जाते हैं।
आपने अपने जीवन में एक बार जरूर इस वृक्ष की उपयोगिता के बारे में सोचा होगा लेकिन कोई जवाब नहीं पाकर आपने उतना ध्यान भी नहीं दिया होगा। लेकिन इस बीच आप एक बात भूल गए कि इस दुनिया में जो भी चीज होती है उसका कुछ न कुछ फायदा जरूर होता है। अशोक के पेड़ के भी कई फायदे हैं और लड़कियों की तो कई सारी समस्याओं का इलाज इसमें छिपा है।
इसे भी पढ़ें- मूत्र संक्रमण को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक!
अशोक का पेड़
- अशोक का पेड़ 25 से 30 फुट लंबा होता है।
- इस पेड़ की खासियत है कि यह पूरे साल सदा हरा−भरा रहता है।
- संस्कृत में इसे हेमपुष्प ताम्र पल्लव आदि नामों से पुकारते हैं|
अशोक की छाल
- अशोक की छाल का प्रयोग दवा के तौर पर किया जाता है।
- लेकिन औषधि के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए केवल असली अशोक का ही इस्तेमाल करें।
- घर में लगे हुए अशोक कई बार नकली भी होते हैं।
- असली अशोक की छाल स्वाद में कड़वी, बाहर से घूसर तथा भीतर से लाल रंग की होती है।
- लेकिन आयुर्वेद के अनुसार अशोक का रस भले कड़वा होता है लेकिन इसकी तासीर ठंडी होती है।
इसका उपयोग
इस छाल की दवा का इस्तेमाल सूजन को कम करने के लिए और जख्म भरने के लिए किया जाता है। यह रक्त विकार, पेट के रोग, सभी प्रकार के प्रदर, बुखार, जोड़ों के दर्द तथा गर्भाशय की शिथिलता भी दूर करता है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान ऐसे करें बढ़ते वजन को काबू
पीरियड के दर्द को करे दूर
- अशोक की छाल पीरियड के दर्द को दूर करने में कारगर है।
- वैज्ञानिकों के अनुसार, अशोक के छाल की दवा का असर मुख्य रुप से पेट के निचले हिस्सों पर पड़ता है।
- इसलिए पीरियड में होने वाले दर्द के दौरान ये रामबाण इलाज साबित होता है।
- पीरियड के दौरान होने वाले दर्द में एक चम्मच दवा को पानी के साथ खाएं या रुखा खा लें।
- अशोक में कीटोस्टेरॉल पाया जाता है जो एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ाता है।
- जिससे पेट दर्द में आराम मिलता है।
Read more articles on Women's Health in Hindi.
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version